एक्सप्लोरर

Gautam Buddh Nagar News: अब नहीं काटना होगा ट्रैफिक पुलिस के दफ्तर का चक्कर, दो मिनट में भर सकेंगे चालान

गौतम बुद्ध नगर में वाहन चालान भरने की बड़ी सुविधा मिली है. ट्रैफिक विभाग को प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 75 पॉइंट ऑफ सेल मशीनें भेजी हैं. मशीनों की मदद से आप मौके पर ही चालान का भुगतान कर सकते हैं.

Gautam Buddh Nagar News: गौतम बुद्ध नगर में रहनेवालों के लिए काम की खबर है. गाड़ी का चालान होने पर अब आपको ट्रैफिक पुलिस के दफ्तर का चक्कर नहीं काटना होगा. आपके लिए मौके पर मिनटों में चालान भरने की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है. जिले में ट्रैफिक विभाग को प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 75 पॉइंट ऑफ सेल मशीनें भेजी हैं. मशीनों की मदद से आप मौके पर ही चालान का भुगतान कर सकते हैं. अब तक ट्रैफिक नियम तोड़ने पर चालान भरने के लिए कोर्ट या ट्रैफिक पुलिस दफ्तर के चक्कर काटने पड़ते थे. लेकिन नई व्यवस्था से गौतम बुद्ध नगर वासियों को कोर्ट या ट्रैफिक पुलिस दफ्तर के चक्कर काटने नहीं होंगे.

मौके पर वाहन चालान भरना होगा आसान

डीसीपी ट्रैफिक गणेश साहा ने बताया कि दिल्ली में फिलहाल सुविधा उपलब्ध है, लेकिन गौतम बुद्ध नगर में अब तक अभाव था. अब मशीन आ जाने से लोगों को परेशानी नहीं होगी. गौतम बुद्ध नगर जिले को फिलहाल उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय से 75 पॉइंट ऑफ सेल मशीनें मिली हैं. मशीन की मदद से जिले में रहने वाले लोगों को वाहन का चालान होने पर किसी दफ्तर के चक्कर नहीं काटने होंगे बल्कि मौके पर चालान भरे जा सकेंगे.

Delhi Encroachment Drive: दिल्ली में फिर चला MCD का बुलडोजर, ITO के पास अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई
 
फिलहाल 7 मशीनों से की गई है शुरुआत

डीसीपी ने आगे बताया कि 75 मशीन तो आ गई हैं, लेकिन अभी 7 ट्रैफिक पुलिस सब-इंस्पेक्टरों को ही मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं. कुछ दिन पहले जिले में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को मशीन चलाने की ट्रेनिंग मिली है. जल्द ही बाकी बची मशीनें भी अन्य ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के हाथों में होंगीं. इसके अलावा लोग जल्द ही कैश के जरिए भी भुगतान कर सकेंगे. फिलहाल सुविधा डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के लिए ही है.

DU Lakshmibai College Recruitment 2022: दिल्ली के लक्ष्मीबाई कॉलेज में चल रही हैं भर्तियां, नजदीक है लास्ट डेट, ऐसे करें अप्लाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

REEL बनाने के विवाद में 17 साल के लड़के की हत्या, 3 नाबालिग गिरफ्तार
REEL बनाने के विवाद में 17 साल के लड़के की हत्या, 3 नाबालिग गिरफ्तार
जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट, आज बढ़ सकती है भीड़
जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट, आज बढ़ सकती है भीड़
दिल्ली: राजिंदर नगर में नर्सिंग की छात्रा की मौत, जांच शुरू
दिल्ली: राजिंदर नगर में नर्सिंग की छात्रा की मौत, जांच शुरू
दिल्ली: GTB अस्पताल में परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों से चाकूबाजी और तोड़फोड़
दिल्ली: GTB अस्पताल में परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों से चाकूबाजी और तोड़फोड़

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget