एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली की सड़कों पर और बढ़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, अप्रैल तक इतनी गाड़ियां DTC के बेड़े में होंगी शामिल

DTC Bus: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी में जुटी दिल्ली सरकार इस साल डीटीसी के बेड़े में 1500 इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने की तैयारी में है. साल के अंत तक 1800 ई-बसें हो जाएंगी.

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े को इस साल मार्च के अंत तक या अप्रैल तक 100 नई बसें मिलेंगी. वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को यह यह जानकारी देते हुए बताया कि इससे ऐसी बसों की कुल संख्या 400 हो जाएगी. इस साल, दिल्ली सरकार 1500 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की योजना बना रही है, जिससे ई-बसों की कुल संख्या 1800 हो जाएगी. राज्य सरकार वर्ष 2025 तक 6,380 बसें खरीदने की योजना बना रही है.

एमडी शिल्पा शिंदे ने हाल में किया है प्लांट का दौरा

इस मामले में हुई प्रगति के जानकार एक अधिकारी ने कहा कि हम मार्च के अंत या अप्रैल के पहले सप्ताह तक 100 बसों का पहला बैच प्राप्त करेंगे. डीटीसी की एमडी शिल्पा शिंदे ने हाल ही में कर्नाटक स्थित टाटा मोटर्स के प्लांट का दौरा किया था ताकि सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन जैसी सुरक्षा सुविधाओं से लैस बसों का निरीक्षण किया जा सके ये बसें पूरी तरह तैयार होने और पंजीकरण प्रक्रिया के बाद वे संभवतः अप्रैल या मई में सड़कों पर होंगी.

2023 के अंत तक आ जाएंगी 1500 बसें

ये लो फ्लोर जीरो एमिशन इलेक्ट्रिक बसें इस साल चरणबद्ध तरीके से बेड़े में शामिल की जाएंगी. उन्होंने कहा कि सभी 1500 बसों को 2023 के अंत तक परिवहन विभाग के बस बेड़े में शामिल किया जाएगा, जिसके बाद दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन बेड़े में इलेक्ट्रिक बसों की कुल संख्या 1800 हो जाएगी. यह देश के किसी भी राज्य में सबसे अधिक होगी. 

जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले 1000 बसें खरीदने की कोशिश 

अधिकारी ने कहा कि इन बसों को शामिल करने से प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में मदद मिलेगी. डीटीसी दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन शुरू होने से पहले सितंबर तक 1000 बसें खरीदने की कोशिश कर रहा है. पिछले महीने जनवरी में इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाने के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि 2025 के अंत तक दिल्ली की बसों के बेडे़ में कुल बसों का 80 फीसदी हिस्सा इलेक्ट्रिक बसों का होगा. इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए एक रोडमैप साझा करते हुए उन्होंने कहा था कि सरकार 2023 में ऐसे 1,500 वाहन खरीदेगी और 2025 तक 6,380 इलेक्ट्रिक बसें खरीद ली जाएंगी.

ये भी पढ़ें :-Delhi: दिल्ली के बादली में 27 हजार से ज्यादा घरों को मिलेगा सीवर कनेक्शन, 1.3 लाख लोगों को फायदा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
लप्पू-सा सचिन वाली आंटी सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचीं जंतर-मंतर, कहा- सिस्टम ही लप्पू...
लप्पू-सा सचिन वाली आंटी सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचीं जंतर-मंतर, कहा- सिस्टम ही लप्पू...
जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक से मिले दुष्यंत चौटाला, 'वे अपना अनशन विराम दें और इस...'
जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक से मिले दुष्यंत चौटाला, 'वे अपना अनशन विराम दें और इस...'
'प्रेस की आजादी जरूरी, लेकिन गैर-जिम्मेदार पत्रकारिता बर्दाश्त नहीं', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'प्रेस की आजादी जरूरी, लेकिन गैर-जिम्मेदार पत्रकारिता बर्दाश्त नहीं', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget