एक्सप्लोरर

'बारिश में डूबी दिल्ली, बीजेपी सरकार के दावों की खुली पोल', देवेंद्र यादव का बड़ा हमला

Devender Yadav News: देवेंद्र यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब तक दिल्ली में लूट पर आधारित केजरीवाल मॉडल जारी रहेगा, तब तक अव्यवस्था और जलभराव से निजात नहीं मिल सकती.

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने जलभराव को लेकर दिल्ली सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह जनता की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रहे हैं.

देवेंद्र यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा, “जब तक दिल्ली में लूट पर आधारित केजरीवाल मॉडल जारी रहेगा, तब तक अव्यवस्था और जलभराव से निजात नहीं मिल सकती.”

प्रवेश वर्मा के बयान पर पलटवार करते हुए यादव ने पूछा कि अगर इंजीनियरों की जवाबदेही ही बेहतर काम की गारंटी है, तो फिर गुरुग्राम हर बार मामूली बारिश में क्यों डूब जाता है? उन्होंने बीजेपी की ट्रिपल इंजन सरकार को खटारा करार देते हुए कहा कि अब इसे रिटायर कर देना चाहिए, जैसा कि स्वयं संघ प्रमुख ने भी संकेत दिया है.

कौन है असली बॉस मुख्यमंत्री या ‘सुपर मुख्यमंत्री’?

यादव ने अफसरशाही की दिशा को लेकर बड़ा सवाल उठाया कि अधिकारी मुख्यमंत्री के प्रति निष्ठावान हों या ‘सुपर मुख्यमंत्री’ के? उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और आम आदमी पार्टी दोनों ही चाहते हैं कि, अफसरशाही जनहित की जगह नेताओं के निजी आदेशों की सेवा में जुटी रहे तथा शीशमहल जैसी योजनाओं पर काम करें.

देवेंद्र यादव ने दो टूक कहा कि जवाबदेही के अभाव ने सिस्टम को खोखला बना दिया है. उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “कोई शौचमहल बना रहा है, कोई शीशमहल, कोई मोदी महल या फूलकुमारी निवास… फिर जनता की सेवा कौन करेगा?” यादव ने यह भी जोड़ा कि सत्ता में आने के बाद जो पार्टी मोदी मॉडल की दुहाई देती थी, वही अब केंद्र के मंत्रालयों से मुंह मोड़ रही है.

थर्ड पार्टी ऑडिट रिपोर्ट को करें सार्वजनिक: कांग्रेस की मांग

कांग्रेस नेता ने हाल ही में हाई कोर्ट द्वारा निर्देशित थर्ड पार्टी ऑडिट रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग दोहराई. उन्होंने पीडब्ल्यूडी मंत्री से यह सवाल भी किया कि आज जो ठेकेदार काम कर रहे हैं, क्या वही पहले केजरीवाल सरकार में काम नहीं कर रहे थे? उन्होंने कहा कि सरकार तो बदली है, लेकिन नीयत और नेटवर्क वही हैं.

देवेंद्र यादव ने स्पष्ट किया कि सीपीडब्ल्यूडी के तकनीकी और गैर-तकनीकी कैडर न केवल दिल्ली पीडब्ल्यूडी में, बल्कि वे अन्य केंद्रीय मंत्रालयों में भी काम करते हैं. ऐसे में “दिल्ली की जनता के प्रति जवाबदेही” जैसी बात केवल भ्रम फैलाने के लिए कही जा रही है. उन्होंने कहा कि जब मंत्री और मुख्यमंत्री ही अपनी जिम्मेदारी से बचते हैं, तो अफसर जवाबदेह कैसे बन सकते हैं?

इसे भी पढ़ें: 'मुख्यमंत्री केवल प्रचार में व्यस्त...',दिल्ली में बिल्डिंग हादसों पर देवेंद्र यादव ने जांच की मांग

 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget