एक्सप्लोरर

Delhi Weather Update: अब दिल्ली में गर्मी दिखाएगी अपना तेवर! पढ़ें IMD की चेतावनी

Delhi Weather Today: दिल्ली मानक वेधशाला सफदरजंग के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है, जो सामान्य है. जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने का अनुमान है. 

Delhi Weather News: उत्तर भारत के पहाड़ी राज्‍यों के साथ अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भी तेवर बदलने लगे हैं. मौसम के बदले रुख से साफ है कि दिल्ली-एनसीआर में गर्मी वाले दिन अब लदने ही वाले हैं. लोगों को गर्मी का अहसास अभी से होने लगा है. भारत मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों के दौरान तापमान में तेजी से बढ़ोतरी के अनुमान हैं. 

भारत मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोतरी के संकेत हैं. जबकि न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी अनुमानित है. पिछले कुछ दिनों से तापमान सामान्य से कम रह रहा है, लेकिन अगले पांच दिनों के अंदर गर्मी में तेजी से बढ़ोतरी के आसार हैं. 

न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम

दिल्ली मानक वेधशाला सफदरजंग के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है, जो सामान्य है. जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने का अनुमान है, जो सामान्य से चार डिग्री कम है. 23 मार्च तक तापमान बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के संकेत हैं. जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से बढ़कर 14 डिग्री तक पहुंचने के संकेत हैं.

मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से पांच डिग्री सेल्सियस कम यानी 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है. मौसम विभाग के मुताबिक रविवार सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 67 प्रतिशत दर्ज किया गया. 

प्रदूषण बढ़ने के संकेत

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 10 बजे 185 दर्ज किया गया जो ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में आता है.  एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है.  सीपीसीबी के अनुसार रविवार को दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रहने का अनुमान है. 

दिल्ली की महिलाएं तय करेंगी उम्मीदवारों की किस्मत, मतदाता सूची में शामिल हुईं 73 फीसदी फीमेल वोटर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो का बदला समय, इस दिन भोर से पहले ही चलेंगी ट्रेनें, जानें शेड्यूल
दिल्ली मेट्रो का बदला समय, इस दिन भोर से पहले ही चलेंगी ट्रेनें, जानें शेड्यूल
दिल्ली में बंपर बारिश के आसार, घने बादल और तेज हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज
दिल्ली में बंपर बारिश के आसार, घने बादल और तेज हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget