एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली में वीकेंड पर रहेगा उमस का तांडव, आज इन इलाकों में हल्की बारिश की उम्मीद

Delhi Weather: शनिवार को दिल्ली में सुबह का मौसम जहां सुहावना रहा, वहीं दोपहर में उमस बढ़ने के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग ने अलर्ट नहीं जारी किया, पर बूंदाबांदी के आसार हैं.

राजधानी दिल्ली में शनिवार को मौसम का मिजाज शुक्रवार जैसा ही बना रहने की उम्मीद है. सुबह हल्की धूप के साथ मौसम सुहावना बना रहा, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, तेज धूप और बढ़ती उमस लोगों को परेशान कर सकती है. मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश को लेकर कोई विशेष अलर्ट तो जारी नहीं किया है, लेकिन हल्की बारिश और IMDकी संभावना जताई है.

सुबह राहत, दोपहर में उमस

शनिवार सुबह दिल्ली में हल्की धूप और ठंडी हवाओं के साथ मौसम राहतभरा महसूस हुआ. लेकिन मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दोपहर तक सूरज तेज होगा और वातावरण में नमी के चलते उमस बढ़ेगी. यदि मौसम ने करवट ली तो कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

बीते 24 घंटे में इन इलाकों में हुई बारिश

दिल्ली और आसपास के इलाकों में शुक्रवार रात से हल्की बारिश होती रही. मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग में 14.1 मिमी, पालम में 20 मिमी, लोदी रोड में 16.2 मिमी, रिज में 16 मिमी, आया नगर में 10.6 मिमी, राजघाट में 16.1 मिमी, पूसा और नजफगढ़ में सबसे ज्यादा 20.5 मिमी, मयूर विहार में 1.5 मिमी, गुरुग्राम में 9 मिमी, और नोएडा में 8 मिमी बारिश दर्ज की गई. बारिश के साथ ठंडी हवाओं ने गर्मी से थोड़ी राहत दी, लेकिन उमस बरकरार रही.

तापमान का हाल

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं शुक्रवार को 34.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम रहा. वहीं, 23.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा, जो 3.6 डिग्री सामान्य से कम था.

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 20 से 24 जुलाई तक राजधानी में रुक-रुक कर हल्की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे, अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

वीकेंड पर गर्मी करेगी परेशान

हालांकि वीकेंड के दौरान भारी बारिश की संभावना कम है, लेकिन तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी से दिल्लीवासियों को गर्मी और उमस की दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है. ऐसे में बाहर निकलते समय छाता और पानी साथ रखना जरूरी हो सकता है.

About the author पंकज यादव

मेरा नाम पंकज यादव है. मैं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का रहने वाला हूं. मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और बीबीएयू यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. मुझे पत्रकारिता में लगभग 8 साल का अनुभव है. मैंने इस दौरान अलग-अलग मीडिया संस्थानों लाइव टुडे न्यूज चैनल, इनशॉर्ट्स न्यूज ऐप और दैनिक भास्कर डिजिटल के लिए काम किया है. मुझे पॉलिटिकल, खेल और फीचर से जुड़े लेख लिखना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लप्पू-सा सचिन वाली आंटी सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचीं जंतर-मंतर, कहा- सिस्टम ही लप्पू...
लप्पू-सा सचिन वाली आंटी सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचीं जंतर-मंतर, कहा- सिस्टम ही लप्पू...
जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक से मिले दुष्यंत चौटाला, 'वे अपना अनशन विराम दें और इस...'
जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक से मिले दुष्यंत चौटाला, 'वे अपना अनशन विराम दें और इस...'
'प्रेस की आजादी जरूरी, लेकिन गैर-जिम्मेदार पत्रकारिता बर्दाश्त नहीं', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'प्रेस की आजादी जरूरी, लेकिन गैर-जिम्मेदार पत्रकारिता बर्दाश्त नहीं', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
Delhi News: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शकूरपुर से 45 नए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया
दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शकूरपुर से 45 नए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget