एक्सप्लोरर

क्रिसमस के दिन दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप, ठंड से ठिठुर रहे लोग, मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी

Weather in Delhi: पिछले दो- तीन दिनों में दिल्ली में मौसम ने जिस तरह से करवट ली है, उससे लोग अब दिन में भी सर्दी से ठिठुर रहे है, शीतलहर से ठंड बहुत बढ़ गई है.

Delhi weather today:  राजधानी दिल्ली (Delhi) में ठिठुरन भरी सर्दी का दौर शुरू हो गया है. आज सुबह से ही दिल्लीवासियों को बर्फीली हवाओं का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान (Temperature) 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. मौसम विभाग (Weather Department) ने जो चेतावनी (Warning) जारी की थी वो आज सच साबित हो गई है. दिल्ली में अगले 24 घंटे तक 4 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान रहने का अनुमान है. साथ ही शीतलहर को भी अभी दिल्लीवासियों को झेलना पड़ेगा. 

दिल्ली में सोमवार को भी चलेगी शीतलहर
मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन तक दिल्ली में शीत लहर चलेगी. क्रिसमस (Christmas) के दिन पूरी दिल्ली शीतशहर की वजह से ठिठुर रही है. अभी सोमवार (Monday) को भी शीतलहर चलने वाली है. साथ ही घना कोहरा भी छाया रहेगा. सोमवार के बाद तापमान में दो से तीन डिग्री बढ़ोतरी होने से ठंड में थोड़ी राहत मिल सकती है. आज दिल्ली में हवा की गुणवत्ता (Air Quality) भी बेहद खराब बताई जा रही है और अगले तीन दिनों तक हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी की रहने वाली है.

दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य राज्यों में घना कोहरा छाने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार  अगले चार दिनों तक दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR)  समेत पंजाब, (Punjab) हरियाणा, (Haryana) और यूपी (UP) में घना कोहरा छाए रहने की संभावना बताई है. जिससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है. देश भर के अलग-अलग राज्यों की कई ट्रेनें (Train)कोहरे की वजह से प्रभावित हुई हैं. कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं. सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में है. 

वही आपको बता दें कि अब भारतीय मौसम विभाग (Weather Department) ने अब 30 दिसंबर तक मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. सोमवार तक जहां दिल्ली में शीतलहर (Cold Wave)  का प्रकोप रहेगा. वही 27 दिसंबर को हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है. इसके साथ ही 28 दिसंबर से 31 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम पारा 7 डिग्री तक रहने की संभावना है. 

यह भी पढ़ें: प्रोफेसर से मेयर पद के प्रत्याशी तक पहुंची वाली शैली ओबेरॉय AAP के लिए क्यों हैं खास , जानें यहां

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ी बात कह गए सोनम वांगचुक, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
बड़ी बात कह गए सोनम वांगचुक, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
CJP ने फिर से दी आंदोलन की चेतावनी, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा
CJP ने फिर से दी आंदोलन की चेतावनी, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP के समर्थन में कांग्रेस! जश्न पर कहा- कौन डांस कर रहा है?
CJP के समर्थन में कांग्रेस! जश्न पर कहा- कौन डांस कर रहा है?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget