एक्सप्लोरर

दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, आज चलेंगी तेज हवाएं; जानें लेटेस्ट अपडेट

IMD के अनुसार दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 2.2 की गिरावट के साथ 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि औसत से 0.6 डिग्री कम रहा. वहीं, आज भी दिन में तेज हवाओं के चलने का अनुमान है.

दिल्ली-एनसीआर में आज रविवार (11 अक्टूबर) सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है. सुबह की शुरूआत ही ठंडी हवाओं और आसमान में बादलों के साथ हुई है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण आज दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान है. 10 अक्टूबर को दिल्ली का 24 घंटे के औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में सुधार देखने को मिला है. AQI 122 दर्ज किया गया, जो 'मॉडरेट' (संतोषजनक) श्रेणी में आता है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, शनिवार (10 अक्टूबर) को मौसम में हल्की ठंड महसूस हुई.

दिन में चली तेज हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली. इस दौरान अधिकतम तापमान 2.2 की गिरावट के साथ 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि औसत से 0.6 डिग्री कम रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान  1.1 की गिरावट के साथ 23.8 डिग्री दर्ज किया गया. सबसे कम अधिकतम तापमान मयूर विहार में 30.3 डिग्री दर्ज किया ग. वहीं, नोएडा में 31.1 डिग्री और गाजियाबाद में 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

'लड़ाई जारी रहेगी...', पुलिस हिरासत से छूटने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल

आज चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, आज रविवार (11 अक्टूबर) को आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे और सुबह के समय तेज हवाएं चलेंगी. आज शहर का अधिकतम तापमान 32-34  डिग्री और न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, सुबह के समय दक्षिण-पूर्वी दिशा से हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 20-25 किमी प्रति घंटा तक रहेगी. दिन के समय में हवा की गति बढ़ सकती है, जोकि 15-20 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है. विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, उसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.

पिछले 24 घंटों में गिरा तापमान

पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 2-3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई. इस दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21-24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है.  दिन के समय दिल्ली में 20-25 किमी/घंटा  की गति से पूर्वी हवाएं चलीं. इस दौरान अधिकतम नमी का स्तर 96 प्रतिशत और न्यूनतम नमी का स्तर 59 प्रतिशत दर्ज किया गया है. 

CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल

महिमा पांडेय एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. महिमा ने साल 2017 से अपने पत्रकारिता की शुरूआत की.  ABP से जुड़ने से पहले महिमा राजस्थान पत्रिका, Myth Media, TFI और न्यूजबाइट जैसे मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय कवरेज, राष्ट्रीय खबरें,  अंतर्राष्ट्रीय, खेल, क्राइम, अर्थव्यवस्था, खेल, हेल्थ खबरों को कवर करने का अनुभव है.

पत्रकारिता के करियर के दौरान महिमा ने कई राष्ट्रीय और  अंतर्राष्ट्रीय  घटनाओं को कवर किया है जिनमें,  कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 ('ऑपरेशन लोटस'), लोकसभा चुनाव 2019,  बालाकोट एयर स्ट्राइक 2019, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021,  केरल विधानसभा चुनाव 2021, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021, लोकसभा चुनाव 2024, एंटीलिया केस, किसान आंदोलन 2024,  रूस यूक्रेन युद्ध 2022,  इजरायल हमास युद्ध 2023, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024, पाकिस्तान आम चुनाव 2024, ब्राजील और इजरायल का राजनयिक विवाद 2024, मालदीव भारत विवाद 2024 शामिल हैं.

खबरों के अलावा महिमा की खेलों में भी विशेष रूचि रही है. वो एथलेटिक्स में सक्रिय रूप से हिस्सा ले चुकी हैं. इसके अलावा इंटर कॉलेज, इंटर स्टेट हॉकी प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया है. 

 महिमा ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीएस्सी (ऑनर्स) बॉटनी में स्नातक किया है. इसके बाद मास कम्युनिकेशन में एमए की पढ़ाई पूरी की. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दीपके की हिरासत पर CJP का दावा, 'अज्ञात जगह ले गई पुलिस, हमसे संपर्क...'
दीपके की हिरासत पर CJP का दावा, 'अज्ञात जगह ले गई पुलिस, हमसे संपर्क...'
अभिजीत दीपके की हिरासत पर केजरीवाल बोले, 'जिन्हें भारतीय तिरंगे से...'
अभिजीत दीपके की हिरासत पर केजरीवाल बोले, 'जिन्हें भारतीय तिरंगे से...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने का वीडियो, पुलिस से बोले, 'सर, अभी तो मैंने...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने का वीडियो, पुलिस से बोले, 'सर, अभी तो मैंने...'
नेहा बोरा के नए बयान से फिर होगा विवाद? उमर खालिद और JNU पर कर दिया बड़ा दावा
नेहा बोरा के नए बयान से फिर होगा विवाद? उमर खालिद और JNU पर कर दिया बड़ा दावा
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget