एक्सप्लोरर

Delhi Tomato Price: दिल्ली में टमाटर की कीमतें सुन लोगों का चेहरा क्यों हो जाता है लाल? वजह जान चौंक जाएंगे

Delhi Tomato Price Hike: पांच जुलाई को टमाटर का अखिल भारतीय औसत मूल्य 58.25 रुपये प्रति किलोग्राम था जो कहीं-कहीं 130 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है. उसे देख लोग निराश होने लगे हैं.

Delhi Tomato Price News: भारतीय खानपान में टमाटम का अहम स्थान है, इसके बिना सब्जी, दाल या सलाद की आप कल्पना भी नहीं कर सकते, लेकिन लाल-लाल टमाटर जिसे देखकर लोगों के चेहरे खिल उठते हैं, अब किचन से दूर होने लगा है. हाल फिलहाल तक दिल्ली बाजारों में 40 से 50 रुपये बिकने वाले टमाटर के दाम आसमान छूने लगे हैं. यही वजह है कि इन दिनों टमाटर का दाम जानकर लोगों का चेहरा लाल होने लगा है.

दरअसल, भीषण गर्मी पड़ने से टमाटर की आपूर्ति में भारी कमी आई है. टमाटर कम होने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में टमाटर की खुदरा कीमतें बढ़कर 70 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं.

कीमतों में उछाल की ये है वजह

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में फलों और सब्जियों की प्रमुख आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी अपने खुदरा बिक्री केंद्र 'सफल' पर 75 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से टमाटर बेच रही है. स्थानीय सब्जी विक्रेता 70 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से टमाटरों की बिक्री कर रहे हैं.

मदर डेयरी के प्रवक्ता के अनुसान, ‘‘पहाड़ी इलाकों के प्रमुख टमाटर उत्पादक क्षेत्रों में हाल ही में भीषण गर्मी पड़ने से इस फसल की उपज प्रभावित हुई है. उपज कम होने से खुदरा बाजारों में टमाटर की आपूर्ति सीमित हो गई है और इसके बाद कीमतों में उछाल आया है.’’

ऑनलाइन मंच ओटिपी और ब्लिंकिट पर टमाटर की बिक्री 80 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर की जा रही है. स्थानीय विक्रेताओं ने टमाटर की ऊंची खुदरा कीमतों के लिए 50 से 60 रुपये प्रति किलोग्राम पर थोक कीमतों में तेज वृद्धि को जिम्मेदार ठहराया है. हालांकि, उपभोक्ता मामलों के विभाग द्वारा संकलित आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में टमाटर की खुदरा कीमतें 55 रुपये प्रति किलोग्राम हैं.

टमाटर का अधिकतम मूल्य 130 रुपये

पांच जुलाई को टमाटर का अखिल भारतीय औसत मूल्य 58.25 रुपये प्रति किलोग्राम रहा. टमाटर की अधिकतम और न्यूनतम कीमतें क्रमशः 130 रुपये प्रति किलोग्राम और 20 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गईं.

केवल टमाटर ही नहीं, अब तो आलू और प्याज की खुदरा कीमतों में भी उछाल देखा जा रहा है. आलू और प्याज की अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमतें क्रमशः 35.34 रुपये प्रति किलोग्राम और 43.01 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है.

Delhi Mohalla Bus: दिल्ली में मोहल्ला बसों के लिए किन-किन जगहों पर तैयार हो रहे डिपो, कब शुरू होगी ये सेवा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: राजिंदर नगर में नर्सिंग की छात्रा की मौत, जांच शुरू
दिल्ली: राजिंदर नगर में नर्सिंग की छात्रा की मौत, जांच शुरू
दिल्ली: GTB अस्पताल में परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों से चाकूबाजी और तोड़फोड़
दिल्ली: GTB अस्पताल में परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों से चाकूबाजी और तोड़फोड़
दिल्ली में बढ़े मौसमी इन्फ्लूएंजा के मामले, सरकार बोली- पूरी है तैयारी
दिल्ली में बढ़े मौसमी इन्फ्लूएंजा के मामले, सरकार बोली- पूरी है तैयारी
दिल्ली में बीच सड़क पर आग का गोला बनी कार, बाल-बाल बची जान 
दिल्ली में बीच सड़क पर आग का गोला बनी कार, बाल-बाल बची जान 

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget