एक्सप्लोरर

Delhi: पुराने वाहनों के मालिक हो जाएं सावधान, समय रहते करा लें गाड़ी ट्रांसफर, नहीं तो...

Delhi Old Vehicle: दिल्ली में पुराने वाहनों को स्क्रैप को लेकर जारी अभियान के तहत 10 साल से पुराने पेट्रोल और 15 साल से पुराने डीजल वाहनों को जब्त कर स्क्रैप किया जा रहा है. 

Delhi-NCR News: वाहन के मामले में अब दिल्ली वाले को सावधान होने की जरूरत है. अगर आपको अपनी पुरानी गाड़ी स्क्रैप में नहीं भेजनी है तो जल्द से जल्द उसे दूसरे राज्यों में ट्रांसफर करवा लें, क्योंकि दिल्ली सरकार और प्रदूषण से संबंधित कानूनों पर अमल करने वाली एजेंसियां अब पुराने गाड़ियों के चालकों पर और रहम करने के मूड में नहीं हैं. दरअसल, राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से बड़े पैमाने पर पुराने वाहनों को स्क्रैप करने का अभियान चलाया जा रहा है. इसमें 10 साल से पुराने पेट्रोल और 15 साल से पुराने डीजल वाहनों को जब्त कर स्क्रैप करने के लिए भेजा जा रहा है.

दिल्ली परिवहन विभाग ने अपने इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए अब गली-मोहल्लों की सड़कों पर पार्क पुराने वाहनों को जब्त कर स्क्रैप करने के लिए भेज रही है. ऐसे में अगर आप के पास भी ऐसा वाहन है जो अपनी तय मियाद पूरी कर चुका है और उसे आपने इलाके की गली या सड़क पर पार्क कर दिया है, तो आप खतरा मोल ले रहे हैं. परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनों को उठाने के लिए भी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं.

पुराने वाहनों को जब्त कर किया जा रहा स्क्रैप

पुराने वाहनों को लेकर अब तक जो अभियान दिल्ली की प्रमुख सड़कों पर चल रहा था, उसे अब गली-मोहल्ले में भी शुरू किया जा रहा है. परिवहन विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे उम्र पूरी कर चुके अपने वाहन को स्क्रैप करा लें या संभव है तो दूसरे राज्यों में स्थानांतरित करा लें, सड़क या गली पर ऐसा वाहन मिला तो उठा लिया जाएगा. हालांकि, जिन्होंने अपने वाहन को अपनी जमीन पर पार्क कर रखा है, उनके वाहन नहीं उठाए जाएंगे. 

अभी तक 1222 पुराने वाहन जब्त

पुराने वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के तहत पिछले 2 दिनों में दिल्ली भर में 240 वाहन जब्त किए गए हैं. जब्त किए गए वाहनों में सबसे अधिक दक्षिणी दिल्ली से उठाए गए हैं. परिवहन विभाग ने वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई तेज करते हुए 10 अप्रैल को 146, 12 अप्रैल को 138 और 13 अप्रैल को 102 वाहनों को सड़कों से उठाया है. अभी तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है. इससे पहले 3 अप्रैल को 113, 4 अप्रैल को 136, 5 अप्रैल को 115 और 6 अप्रैल को 117 वाहन जब्त किए गए हैं. इस तरह 29 मार्च से लेकर 13 अप्रैल तक 1,222 पुराने वाहन जब्त किए गए हैं.

दिल्ली वालों से सहयोग की अपील

परिवहन विभाग के विशेष आयुक्त शहजाद आलम ने बताया कि हम सीएक्यूएम (कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट) के निर्देश के अनुसार प्रवर्तन उपाय के एक भाग के रूप में चलने वाले उम्र पूरी कर चुके वाहन और सार्वजनिक स्थान पर पार्क किए गए वाहन को जब्त कर रहे हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि लोग स्वेच्छा से आगे आएं और अपने वाहनों को स्क्रैप कराएं. उन्होंने कहा कि वाहन को जब्त कर रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग फैसिलिटी (आरवीएसएफ) को सौंपने के बाद जब्ती ज्ञापन जारी किया जा रहा है. इस्पात मंत्रालय के कार्यालय ज्ञापन द्वारा निर्धारित दर के अनुसार मालिक आरवीएसएफ से स्क्रैप मूल्य प्राप्त कर सकता है. विभाग ने यह भी सलाह दी है कि जो लोग अपने वाहनों को अन्य योग्य राज्यों में स्थानांतरित करना चाहते हैं और इसे रद्द नहीं करना चाहते हैं, उन्हें तुरंत वाहन स्थानांतरित करना चाहिए.

4 कंपनियों को है वाहनों को स्क्रैप करने की इजाजत

परिवहन विभाग के 29 मार्च को जारी आदेश के अनुसार एनसीआर की 4 कंपनियों को दिल्ली में वाहनों को स्क्रैप का काम करने की अनुमति दी गई है. इन कंपनियों को परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीमों के साथ अटैच किया गया है. इसमें भारत स्क्रैप फैसिलिटीज, ग्लोबल अल्टाट्रैक, भारत मोटर्स व मारुति सुजुकी टोयोट्स इंडिया लिमिटेड शामिल हैं. भारत स्क्रैप फैसिलिटीज को मध्य दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और नई दिल्ली नगरपालिका एरिया दिया गया है. ग्लोबल अल्टा ट्रैक को सिविल लाइंस, करोलबाग, शाहदरा उत्तरी और शाहदरा दक्षिणी दिया गया है. भारत मोटर्स को नजफगढ़, पश्चिमी दिल्ली व दिल्ली कैंट दिया गया है. वहीं, मारुति सुजुकी टोयोट्सू इंडिया लिमिटेड को केशवपुरम, नरेला व रोहिणी इलाका 15 दिया गया है. इन कंपनियों ने वाहन उठा रहीं टीमों के साथ अपनी क्रेनें लगा रखी हैं जो उठाए जा रहे वाहनों को सीधे अपने वर्कशाप पर ले जा रही हैं और केंद्र सरकार द्वारा तय राशि का भुगतान वाहन के मॉडल के हिसाब से कर रही हैं.

यह भी पढ़ें:  Delhi Heatwave: भीषण गर्मी से दिल्लीवासियों को जल्द मिलेगी राहत, ये है बड़ी वजह

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बदलेगा लोकल सफर का तरीका, ई-रिक्शा के विकल्प के तौर पर आएंगी 7-सीटर इलेक्ट्रिक वैन
दिल्ली में बदलेगा लोकल सफर का तरीका, ई-रिक्शा के विकल्प के तौर पर आएंगी 7-सीटर इलेक्ट्रिक वैन
दिल्ली: राजौरी गार्डन में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार से शख्स को कुचला, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: राजौरी गार्डन में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार से शख्स को कुचला, आरोपी गिरफ्तार
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
दिल्ली-NCR में गर्मी और उमस से कब मिलेगी राहत? बारिश को लेकर IMD का आया ये अपडेट
दिल्ली-NCR में गर्मी और उमस से कब मिलेगी राहत? बारिश को लेकर IMD का आया ये अपडेट

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget