एक्सप्लोरर

Ghazipur Landfill Fire: 50 घंटे के बाद बुझी गाजीपुर डंपिंग यार्ड में लगी आग, अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

Ghazipur Landfill Fire: अग्नि शमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि आग बुझाने की कार्रवाई पूरी हो चुकी है और इस घटना में किसे के हताहत होने का कोई मामला नहीं आया.

Ghazipur Landfill Fire: पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में डंपिंग यार्ड (कचरा एकत्र करने वाले स्थान) पर सोमवार को लगी भीषण आग को 50 घंटे बाद बुधवार शाम तक बुझा लिया गया. डंपिंग यार्ड में आग लगने के कारण आसपास के इलाकों में धुआं फैल गया था. अधिकारियों ने बतया कि बुधवार शाम पांच बजे तक आग को पूरी तरह बुझा दिया गया.

कोई हताहत नहीं
अग्नि शमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि आग बुझाने की कार्रवाई पूरी हो चुकी है और इस घटना में किसे के हताहत होने का कोई मामला नहीं आया. अधिकारियों ने कहा कि गाजिपुर के खत्ते में आग लगने की सूचना उन्हें सोमवार दोपहर ढाई बजे मिली थी. दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को कहा कि इस मामले में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्रियंका कश्यप ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 278 (स्वास्थ्य के लिए हानिकारक वातावरण बनाना), 285 (आग या ज्वलनशील पदार्थ के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण) और 336 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

इस साल हुईं इतनी घटनाएं
दमकल विभाग द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, इस साल रविवार तक विभिन्न लैंडफिल साइट पर आग लगने की कुल चार घटनाएं हुईं हैं. पिछले साल इसी अवधि में आग लगने की 16 घटनाएं हुईं थी. इन 16 में से 12 घटनाएं भलस्वा में और चार गाजीपुर में हुई थीं. वहीं, 2020 में 15 और 2019 में ऐसी 37 घटनाएं हुईं थी.

ये भी पढ़ें

Ghazipur Landfill Fire: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय का निर्देश- MCD पर 50 लाख रुपये का फाइन लगे

Delhi Fire: दिल्ली के नरेला में जूतों की फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंची

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में प्रदूषण पर सरकार सख्त, 106 इंडस्ट्रियल यूनिट्स पर एक्शन
दिल्ली में प्रदूषण पर सरकार सख्त, 106 इंडस्ट्रियल यूनिट्स पर एक्शन
दिल्ली में इन 3 IPS अधिकारियों का तबादला, LG ने दिए आदेश
दिल्ली में इन 3 IPS अधिकारियों का तबादला, LG ने दिए आदेश
REEL बनाने के विवाद में 17 साल के लड़के की हत्या, 3 नाबालिग गिरफ्तार
REEL बनाने के विवाद में 17 साल के लड़के की हत्या, 3 नाबालिग गिरफ्तार
जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट, आज बढ़ सकती है भीड़
जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट, आज बढ़ सकती है भीड़

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget