एक्सप्लोरर

Delhi Metro: अब स्वदेशी i-ATS सिस्टम से कंट्रोल होगी Metro, जानें नई तकनीक के बारे में सबकुछ

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो ने रेड लाइन पर रिठाला से शहीद स्थल तक के लिए स्वदेशी सिग्नलिंग प्रणाली (i-ATS) के आधार पर मेट्रो का परिचालन शुरू किया. 

Delhi Metro Deployed i-ATS System: दिल्ली मेट्रो आत्मनिर्भर ​बनने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है. अपने इस प्रयास में एक दिन पहले यानी शनिवार को दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) ने एक और कीर्तिमान स्थापित करने में सफलता हासिल की है. अब देश में विकसित भारत (India) की पहली सिग्नलिंग प्रणाली (I-ATS) के आधार पर दिल्ली मेट्रो ने पहले कॉरिडोर पर मेट्रो का परिचालन शुरू कर दिया है. अभी इसकी शुरुआत रेड लाइन पर रिठाला से शहीद स्थल तक के लिए की गई है. केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव मनोज जोशी ने 18 फरवरी को शास्त्री पार्क में इस प्रणाली का उद्‌घाटन किया. 

मेट्रो रेल ट्रांजिट सिस्टम के लिए स्वदेशी सिग्नलिंग प्रणाली (ट्रेन कंट्रोल एवं सुपरविजन सिस्टम) को डीएमआरसी (DMRC) और बीईएल (भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड) ने मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत संयुक्त रूप से विकसित किया है. अपनी इस उपलब्धि के साथ ही भारत एटीएस सिस्टम विकसित करने वाला दुनिया का छठा देश बन गया है. 

सभी कॉरिडोर में होगा i-ATS का इस्तेमाल

स्वदेशी ​सिग्नलिंग सिस्टम के तहत मेट्रो का परिचालन शुरू होने  के बाद डीएमआरसी की ओर से जारी बयान के मुताबिक रेड लाइन से शुरुआत करने के बाद अब आई-एटीएस प्रणाली को दिल्ली मेट्रो के अन्य परिचालित कॉरिडोर के साथ फेज-4 परियोजना के अलग कॉरिडोर में भी इस्तेमाल किया जाएगा. इतना ही नहीं, आई-एटीएस की मदद से प्रिवेंटिव मेंटिनेंस मॉडयूल को फेज-4 परियोजना के कॉरिडोर में भी लागू किया जाएगा. इसके अलावा, आई-एटीएस को इंडियन रेल के परिचालन में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा. 

क्या है I-ATS

स्वदेशी तकनीक के आधार पर निर्मित सीबीटीसी (संचार आधारित ट्रेन नियंत्रण) सिग्नलिंग प्रणाली यानी आई-एटीएस को मेट्रो के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. एटीएस (स्वचालित ट्रेन पर्यवेक्षण) सीबीटीएस सिग्नलिंग प्रणाली की एक अहम उप प्रणाली है. एटीएस एक कंप्यूटर आधारित प्रणाली है, जो ट्रेन संचालन का प्रबंधन करती है. आई-एटीएस के उपयोग से आने वाले समय में ऐसी तकनीक मुहैया कराने वाले विदेशी वेंडर पर भारतीय मेट्रो की निर्भरता काफी कम होगी. बता दें कि इस प्रोजक्ट को आगे बढ़ाने के लिए डीएमआरसी और बीईएल ने नवंबर 2022 में एक एमओयू पर साइन किए थे. डीएमआरसी और बीईएल की एक टीम ने परिचालन तकनीक तैयार करने के लिए एक साथ मिलकर काम किया. साइट की जरूरतों को पूरा करने के लिए डीएमआरसी के आईटी पार्क में एक पूर्व विकसित आई-एटीएस लैब स्थापित की गई है. इसे सीबीटीसी विकास प्रणाली के विकास के लिए डिवेलप किया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें:  14 साल की नाबालिग से 2 महीने तक तांत्रिक ने किया रेप, बच्ची के प्रेग्नेंट होने पर हुआ मामले का खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल करेंगे बड़ा खुलासा? कहा- 'पहले यकीन नहीं हुआ, लेकिन..'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल करेंगे बड़ा खुलासा? कहा- 'पहले यकीन नहीं हुआ, लेकिन..'
राघव चड्ढा को दिल्ली HC से नहीं मिली राहत, कहा- पहले दे चुके हैं अंतरिम आदेश, अब और नहीं
राघव चड्ढा को दिल्ली HC से नहीं मिली राहत, कहा- पहले दे चुके हैं अंतरिम आदेश, अब और नहीं
Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहावना, आज आसमान में छाये रहेंगे बादल
दिल्ली-NCR में हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहावना, आज आसमान में छाये रहेंगे बादल
जुड़वां बच्चों का पिता बना गैंगस्टर काला जठेड़ी, रोहिणी कोर्ट से मिली 4 घंटे की पैरोल
जुड़वां बच्चों का पिता बना गैंगस्टर काला जठेड़ी, रोहिणी कोर्ट से मिली 4 घंटे की पैरोल

वीडियोज

Kejriwal का बड़ा ऐलान, क्या होगा खुलासा?
Akhilesh Yadav का 53वां जन्मदिन आज, SP कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाया जश्न
POK में नेता की गिरफ्तारी से भड़का गुस्सा
क्या Champat Rai होंगे आरोपी नंबर 9?
India's fastest SUV is here at just Rs.18.17 lakh. Tata Sierra EV Full Review

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों का केस नहीं लड़ेगा अयोध्या का कोई वकील, अब VHP का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों का केस नहीं लड़ेगा अयोध्या का कोई वकील, अब VHP का आया रिएक्शन
Ram Mandir Case Live: राम मंदिर दान मामले में SIT को 15 और दिन की मोहलत मिली, बढ़ेगा जांच का दायरा
Live: राम मंदिर दान मामले में SIT को 15 और दिन की मोहलत मिली, बढ़ेगा जांच का दायरा
बिलावल भुट्टो और इशाक डार ने भारत को दी धमकी, कहा- 'अगर पाकिस्तान के अधिकारों से...' 
बिलावल भुट्टो और इशाक डार ने भारत को दी धमकी, कहा- 'अगर पाकिस्तान के अधिकारों से...' 
धोखेबाज निकले गोविंदा? बीवी सुनीता आहूजा ने फिर लगाये आरोप, बोलीं- ‘शुरू से होता आया है ऐसा’
क्या बीवी सुनीता को अब भी धोखा दे रहे हैं गोविंदा? स्टार वाइफ बोलीं- ‘शुरू से होता आया है ऐसा’
'इंग्लैंड में मुश्किल होगी लेकिन...', वैभव सूर्यवंशी के कोच ने दिया बड़ा बयान, सचिन से भी की तुलना
'इंग्लैंड में मुश्किल होगी लेकिन...', वैभव सूर्यवंशी के कोच ने दिया बड़ा बयान, सचिन से भी की तुलना
जून छोड़िए अब जुलाई भी जलाएगी...गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश होगी कम, मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी
जून छोड़िए अब जुलाई भी जलाएगी...गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश होगी कम, मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी
हरी सब्जियां खाने के हैं शौकीन, जानें छत पर कैसे उगा सकते हैं केमिकल फ्री लौकी?
हरी सब्जियां खाने के हैं शौकीन, जानें छत पर कैसे उगा सकते हैं केमिकल फ्री लौकी?
गर्मी में आग का गोला न बन जाए AC, सेफ रहने के लिए कर लें ये काम
गर्मी में आग का गोला न बन जाए AC, सेफ रहने के लिए कर लें ये काम
Embed widget