एक्सप्लोरर

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो ने लॉन्च किया 'DMRC ट्रेवल एप', इन सुविधाओं का उठाएं लाभ

Delhi Metro: डीएमआरसी (DMRC) ने अपने नेटवर्क पर यात्रा के लिए बाधा रहित मोबाइल क्यूआर टिकट के लिए डीएमआरसी ट्रैवल नाम से एक डेडिकेटेड मोबाइल ऐप की शुरुआत की.

Delhi News: दिल्ली मेट्रो ने अपने विश्वस्तरीय सेवाओं और यात्रा की सहजता की वजह से देश मे अपनी एक अलग पहचान बना ली है. डीएमआरसी खुद की इस पहचान को बनाए रखने के लिए लगातार प्रयासरत भी है. ताकि मेट्रो यात्रियों को सुखद और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके. इसी कड़ी में मेट्रो ने एक और कदम आगे बढ़ाते हुए डीएमआरसी ट्रेवल एप की शुरुआत की है. यह एप यात्रियों को मेट्रो यात्रा के लिए टिकट लेने की परेशानियों से राहत दिलाएगा. 

डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि मेट्रो ने अपने नेटवर्क पर यात्रा को पहले से ज्यादा सुविधाजनक और बाधारहित बनाने और मोबाइल क्यूआर टिकट के लिए एक डेडिकेटेड मोबाइल ऐप की शुरुआत की है, जिसकी औपचारिक शुरुआत डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार ने मेट्रो भवन स्थित मुख्यालय से वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में की. इस एप की सहायता से यात्री अब अपने स्मार्टफोन से मोबाइल क्यूआर टिकट खरीद सकते हैं,  जिससे उन्हें टिकट काउंटरों.और वेंडिंग मशीनों पर जाने या कतार में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यात्री अब पहले से ज्यादा जल्दी और आसान तरीके से टिकट लेकर यात्रा की शुरुआत कर सकेंगे, जिससे उनका समय भी बचेगा.

एप में मिलेंगी ये सुविधाएं

इस एप के माध्यम से क्यूआर बेस्ड टिकट खरीदने के लिए अपनी सुविधा के अनुसार यूपीआई, क्रेडिट-डेबिट कार्ड और वॉलेट भुगतान का विकल्प चुन सकते हैं. आसानी से ट्रांजेक्शन कर टिकट खरीद सकते हैं. इसके अलावा, इस ऐप में ट्रैवल प्लानर, किराया, स्टेशन की जानकारी ंस्मार्ट कार्ड रिचार्ज जैसी अन्य यात्री सुविधाएं भी उपलब्ध हैं. यह ऐप इंटरचेंज स्टेशनों सहित मूल स्थान से गंतव्य तक रूट की जानकारी भी देता है. इसकी सहायता से पिछला ट्रांजेक्शन देखा जा सकता है. मूल स्थान से गंतव्य और वापसी यात्रा के लिए दोबारा टिकट बुक किया जा सकता है. यह ऐप एंड्रायट और आईओएस दोनों प्लेटफार्मों पर उपलब्ध है.  यात्री संबंधित ऐप स्टोर से इसे डाउनलोड कर सकते हैं.

ऐसे हासिल करें क्यूआर बेस्ड टिकट

डीएमआरसी ट्रेवल एप से टिकट खरीदने के लिए सबसे पहले संबंधित मोबाइल के एप स्टोर से इसे डाउनलोड करना होगा, जिसके बाद इसमें अकाउंट बनाने की जरूरत होगी. फिर आप फेसबुक-जीमेल की सहायता से भी इसमें साईन.इन कर सकते हैं. लॉगिन करने के बाद मेनू से बुक टिकट विकल्प का चुनाव करें. आपको शुरुआती स्टेशन और गंतव्य स्टेशन की जानकारी देनी होगी. इस जानकारी को डालते ही आपको यह एप यात्रा किराया, यात्रा के दौरान पड़ने वाले स्टेशन की संख्या और समय की जानकारी देगा. इसके बाद आप टिकट की संख्या चुन कर बुकिंग में आगे बढ़ने पर आपको अपने द्वारा डाली गई यात्रा विवरण की पुष्टि करनी होगी, जिसके बाद आपको नेंट बैंकिंग डेबिट-क्रेडिट कार्ड, वॉलेट या अन्य भुगतान का विकल्प चुन कर भुगतान करना होगा. सफल भुगतान के बाद एप में क्यूआर बेस्ड टिकट जेनरेट होगा जिसे यात्रा की शुरुआत के दौरान एएफसी गेट पर प्रवेश और निकास के दौरान प्रस्तुत करना होगा.

क्यूआर टिकट के लिए 60 प्रतिशत गेट अपग्रेड

अनुज दयाल ने बताया कि कैशलेस और तेज टिकटिंग मोड प्रदान करने के लिए डीएमआरसी ने पहले ही अपने 60 प्रतिशत से अधिक एएफसी गेटों को क्यूआर कोड स्कैनर के साथ अपग्रेड कर लिया है और अगले 1.2 महीनों में बचे हुए गेटों को भी अपग्रेड करने का लक्ष्य रखा है.

यह भी पढ़ेंः Delhi Water Supply: दिल्ली वालों को गंदे पानी की आपूर्ति से मिलेगी निजात, केजरीवाल सरकार ने इस तकनीक के इस्तेमाल का लिया फैसला

 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की सबसे हाईटेक टनल में कार में लगी आग, ऑटोमैटिक 'स्मार्ट' सिस्टम से 12 मिनट में टला बड़ा हादसा
दिल्ली की सबसे हाईटेक टनल में कार में लगी आग, ऑटोमैटिक 'स्मार्ट' सिस्टम से 12 मिनट में टला बड़ा हादसा
Manish Bhati News: दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार
दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार
ताहिर हुसैन को लेकर BJP के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'काफी पहले ही पार्टी से...'
ताहिर हुसैन को लेकर BJP के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'काफी पहले ही पार्टी से...'
अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, कपिल मिश्रा बोले- 'खंजर देने वाला कोई और...'
अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, कपिल मिश्रा बोले- 'खंजर देने वाला कोई और...'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget