एक्सप्लोरर

दिल्ली में केबल चोरी से एक बार फिर थमी मेट्रो की रफ्तार, रेड लाइन पर घंटों सेवाएं रहीं बाधित

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की केबल चोरी थमने का नाम नहीं ले रही है. चोरों ने एक बार फिर बीती रात केबल चोरी की घटना को अंजाम दिया. सिग्नलिंग सिस्टम बाधित होने से सेवाओं पर असर पड़ा.

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर फिर केबल चोरी का मामला सामने आया है. बीती रात केबल चोरी की घटना के बाद मेट्रो सेवा प्रभावित हो गई. रेड लाइन पर सीलमपुर और वेलकम स्टेशनों के बीच चोर मेट्रो की केबल चुराकर ले गए. सिग्नलिंग सिस्टम बाधित होने से मेट्रो की रफ्तार पर ब्रेक लग गया. मेट्रो की स्पीड घटकर 25 किमी प्रति घंटे हो गई. डीएमआरसी ने बताया कि मानसरोवर पार्क से सीलमपुर मेट्रो स्टेशन के बीच ट्रेनों को 25 किमी प्रति घंटे की कम गति से चलाना पड़ा.

दिल्ली मेट्रो एनसीआर की ‘लाइफलाइन’ मानी जाती है. डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि हजारों यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई. केबल चोरी के कारण सिग्नलिंग सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया. केबल नेटवर्क सिग्नलिंग, ट्रैक्शन, टेलीकम्युनिकेशन और विद्युत प्रणाली को नियंत्रित करता है. मेट्रो संचालन के लिए केबल नेटवर्क की जरूरत होती है. केबल चोरी का असर रेड लाइन की मेट्रो सेवाओं पर पड़ा.

मेट्रो की केबल फिर हुई चोरी

बता दें कि केबल का नुकसान मेट्रो सेवाओं में देरी का कारण बनता है. नुकसान की वजह से केबल बदलना डीएमआरसी के लिए चुनौती बन जाता है. डीएमआरसी ने बताया कि केबल बदलने का कार्य राजस्व सेवा समाप्त होने के बाद रात में किया जा सकता है. अनुज दयाल ने कहा कि दिल्ली मेट्रो में केबल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. जून 2024 से अब तक सिग्नलिंग और इलेक्ट्रिकल समेत कुल 89 केबल चोरी की घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं. केबल चोरी की घटनाओं से डीएमआरसी की विश्वसनीयता भी प्रभावित होती है. ऐसे में डीएमआरसी ने चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं.

ट्रेनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

संभावित चोरी वाले क्षेत्रों में केबल को सीमेंट से ढंकना, एंटी-थेफ्ट क्लैम्प लगाना, ड्रोन और सीसीटीवी निगरानी के नए विकल्प तलाशना, कंटीले तार लगाना और केबल ट्रे पर कवर इंस्टॉल करना जैसे उपाय शामिल हैं. डीएमआरसी ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है. बयान में कहा गया कि केबल चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस और एजेंसियों से डीएमआरसी संपर्क में है. मेट्रो प्रशासन यात्रियों को गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. 

ये भी पढ़ें- दिल्ली में होली से पहले अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान, नाबालिग समेत पांच तस्कर गिरफ्तार

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरानी दिल्ली को मिली नई पहचान, SRDC का बदला नाम, विरासत को साथ लेकर चलेगी नई पहल
पुरानी दिल्ली को मिली नई पहचान, SRDC का बदला नाम, विरासत को साथ लेकर चलेगी नई पहल
Delhi News: 11 वार्ड कमेटियों के चुनाव के लिए BJP पार्षदों ने भरे नामांकन, स्थायी समिति के लिए भी दाखिल हुए पर्चे
11 वार्ड कमेटियों के चुनाव के लिए BJP पार्षदों ने भरे नामांकन, स्थायी समिति के लिए भी दाखिल हुए पर्चे
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला, 3 विधायकों को सौंपी प्रवक्ता की जिम्मेदारी
दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला, 3 विधायकों को सौंपी प्रवक्ता की जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget