एक्सप्लोरर

Delhi: मनीष सिसोदिया से दूसरी बार पूछताछ करने तिहाड़ पहुंची ED, मंगलवार को 6 घंटे तक चले थे सवाल-जवाब

Delhi Liquor Scam : शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीस सिसोदिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. ईडी के अधिकारियों ने गुरुवार को सिसोदिया से फिर पूछताछ करनी शुरू की है.

Delhi : प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate)  यानी ईडी ने दिल्ली सरकार की आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन (मनी लांड्रिंग) मामले की जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को तिहाड़ जेल में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से दूसरे दौर की पूछताछ शुरू की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

संघीय जांच एजेंसी ने इससे पहले सात मार्च को सिसोदिया (51) से पांच घंटे पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए थे. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के निर्माण एवं कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था. यह नीति अब रद्द की जा चुकी है और दिल्ली में उससे पहले वाली शराब नीति लागू हो गई है लेकिन सिसोदिया गिरफ्तारी के बाद से ही सिसोदिया तिहाड़ जेल में बंद हैं.

तिहाड़ में बंद हैं सिसोदिया

सिसोदिया फिलहाल न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं. ईडी ने जेल की सेल नंबर एक में कैद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री से पूछताछ के लिए स्थानीय अदालत की इजाजत हासिल की थी. जांच एजेंसी ने सिसोदिया से उनके पास मौजूद सेलफोन को कथित रूप से बदलने एवं नष्ट करने और दिल्ली के आबकारी मंत्री के रूप में लिए गए नीतिगत फैसलों और उनके कार्यान्वयन के समय के बारे में पूछताछ किए जाने की संभावना है. आरोप है कि 2021-22 में शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने से संबंधित दिल्ली सरकार की आबकारी नीति ने शराब व्यापारियों को साठगांठ का अवसर प्रदान किया और कुछ कारोबारियों को फायदा पहुंचाया, जिन्होंने इसके लिए कथित रूप से रिश्वत दी थी. हालांकि, आम आदमी पार्टी (आप) ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है.

ये भी पढ़ें :-

Delhi: मनीष सिसोदिया से जेल में ED ने लगातार दूसरे दिन की पूछताछ, जानें- क्या पूछे गए सवाल?

होली पर शराब बिक्री के टूटे रिकॉर्ड, सिर्फ 6 मार्च को इतने करोड़ की हुई बिक्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
लता गुप्ता बनीं DCW की नई अध्यक्ष, लंबे समय से खाली था पद
लता गुप्ता बनीं DCW की नई अध्यक्ष, लंबे समय से खाली था पद
गोल्डन लाइन मेट्रो: साउथ दिल्ली में बढ़ेगा घरों का किराया, प्रॉपर्टी भी महंगी?
गोल्डन लाइन मेट्रो: साउथ दिल्ली में बढ़ेगा घरों का किराया, प्रॉपर्टी भी महंगी?
Education के बाद E20? गडकरी पर आफत! केजरीवाल बोले- लगे हाथों निपटा दो...
Education के बाद E20? गडकरी पर आफत! केजरीवाल बोले- लगे हाथों निपटा दो...

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
Embed widget