एक्सप्लोरर

Delhi: 11 साल पुराने हत्याकांड में नया मोड़! दिल्ली हाईकोर्ट ने DNA टेस्ट के दिए आदेश

Delhi News: दिल्ली हाईकोर्ट ने 11 साल पुराने हत्या मामले में आरोपी के DNA टेस्ट की अनुमति दी है ताकि सच सामने आ सके. अदालत ने कहा कि वैज्ञानिक साक्ष्य न्याय के लिए महत्वपूर्ण होते हैं.

Delhi Latest News: दिल्ली हाईकोर्ट ने 11 साल पुराने हत्या मामले में आरोपी के डीएनए टेस्ट की अनुमति दी है ताकि सच सामने आ सके. जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने आदेश दिया कि पीड़ित और आरोपी के खून से सनी शर्ट्स को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाए. यह फैसला पीड़ित के पिता की याचिका पर सुनवाई के बाद आया.

क्या है पूरा मामला?
मामला मई 2013 का है, जब पीड़ित के पिता ने आरोपी पर हत्या का आरोप लगाया था. ट्रायल कोर्ट में DNA टेस्ट की मांग खारिज होने पर पीड़ित पक्ष ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. हाईकोर्ट ने कहा कि न्याय के लिए सच्चाई सामने आनी चाहिए, चाहे मामला कितना भी पुराना हो.

कोर्ट ने यह भी साफ किया कि डीएनए टेस्ट का परिणाम आरोपी के पक्ष या विपक्ष, किसी के भी पक्ष में जा सकता है. यह मानने का कोई कारण नहीं कि परीक्षण केवल शिकायतकर्ता के पक्ष में ही होगा. अगर वैज्ञानिक सबूत मिलते हैं, तो उन्हें केवल देरी के आधार पर खारिज नहीं किया जाना चाहिए.

2 महीने में दें रिपोर्ट- दिल्ली हाईकोर्ट
हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि 15 दिनों के भीतर मौजूदा सबूत (कपड़े और आरोपी का ब्लड सैंपल) फॉरेंसिक लैब भेजे जाएं और 2 महीने के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए. हालांकि, अदालत ने स्वीकार किया कि 2013 में जब्त किए गए कपड़ों से डीएनए टेस्ट में सकारात्मक परिणाम न भी मिल सकते हैं, लेकिन वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया जाना चाहिए.

कोर्ट ने टिप्पणी की कि साक्ष्य अधिनियम और दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) एक सदी पहले बने थे, जब वैज्ञानिक तकनीकें उपलब्ध नहीं थीं. अब जब आधुनिक तकनीकें हैं, तो पुरानी प्रक्रियाओं पर अड़े रहना उचित नहीं. संविधान के आर्टिकल 51A (H) और (J) का हवाला देते हुए कोर्ट ने कहा कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह वैज्ञानिक सोच अपनाए.

आरोपी ने हाईकोर्ट में डीएनए टेस्ट की मांग का विरोध किया. उसका कहना था कि यह अभियोजन पक्ष की कमजोरियों को ढकने का प्रयास है और उसके कपड़ों की जब्ती साबित नहीं हुई है. लेकिन, हाईकोर्ट ने कहा कि यह मुद्दा ट्रायल के अंत में देखा जाएगा. कोर्ट ने माना कि डीएनए टेस्ट एक वैज्ञानिक और निष्पक्ष तरीका है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए. अब फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही सच सामने आएगा कि आरोपी दोषी है या निर्दोष.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में CNG ऑटो, माल गाड़ियों पर रोक, 2027 से बदलेगा रजिस्ट्रेशन नियम
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो, माल गाड़ियों पर रोक, 2027 से बदलेगा रजिस्ट्रेशन नियम
26 घंटे बाद भी नहीं मिला 15 साल का मिथुन, मां की पुकार- 'मेरा बच्चा मुझे लाकर दे दो'
26 घंटे बाद भी नहीं मिला 15 साल का मिथुन, मां की पुकार- 'मेरा बच्चा मुझे लाकर दे दो'
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget