एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली की सड़कों पर दौड़ रहीं 1000 बसों को हटाएगी सरकार, जानें इसके पीछे की वजह

DTC Bus: साल के अंत तक दिल्ली सरकार एक हजार बसों को स्क्रेप करने जा रही है. इनमें डीटीसी की 650 बसें और तीन सौ से ज्यादा क्लस्टर बसें शामिल हैं. नेता प्रतिपक्ष रामबीर सिंह बिधूड़ी ने निशाना साधा है.

Delhi News: दिल्ली की सड़कों पर दौड़ने वाली बसें  लोगों को उन स्थान तक की कनेक्टविटी प्रदान करती है, जहां मेट्रो नहीं है. इसे राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन कहा जाए तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी. यहां तक कि मेट्रो तक जाने के लिए भी लोगों को बस का इस्तेमाल करना पड़ता है. इसलिए बस दिल्ली में ट्रांस्पोर्टेशन का एक अहम साधन है. बसों में सवार होने वाली लोगों की भीड़ को देख कर यह साफ तौर पर कहा जा सकता है कि दिल्ली में जरूरत के अनुसार बसें नहीं हैं. ऐसे में अगर वर्तमान बसों की संख्या से हजार बसों को कम कर दिया जाए तो निश्चित ही लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.

दरअसल, दिल्ली सरकार साल के अंत तक हजार बसों को स्क्रैप करने जा रही है. जिनमें 650 DTC की बसें हैं, जबकि 300 से ज्यादा क्लस्टर बसें इनके शामिल हैं. इन बसों की उम्र पूरी हो चुकी हैं, इसलिए उन्हें सड़कों पर से हटाने की तैयारी है. लेकिन इस बसों को हटाने से पहले, नई बसों को सड़क पर उतारने की पहल अब तक नहीं की गयी है. इससे आने वाले दिनों में दिल्ली में बस यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. 

सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाते हुए नेता प्रतिपक्ष रामबीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली में बसों के बेड़े से इतनी बड़ी संख्या में बसों को हटाने का सरकार ने फैसला कर लिया है, लेकिन नई बसों को लाने के नाम पर उनके पास सिर्फ आश्वासन ही है. उन्होंने कहा कि 100 इलेक्ट्रिक बसें आई हैं, लेकिन खराबी के कारण वे मायापुरी डिपो में महीने भर से भी ज्यादा समय से खड़ी हैं. राजधानी में इस समय कम से कम 12 हजार बसों की जरूरत है लेकिन केजरीवाल सरकार की अदूरदर्शिता और लापरवाही का आलम यह है कि पिछले आठ वर्षों में उन्होंने नई बसों को लाने का कोई इंतजाम नहीं किया. हाल ही में जो 300 इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली की सड़कों पर उतारी गई हैं, उसे केंद्र सरकार ने दिल्ली को उपलब्ध कराया है. इसके अलावा मेट्रो ने 94 फीडर बसें दिल्ली सरकार को दी हैं.

बिधूड़ी ने बताया कि दिल्ली की सड़कों पर इस समय 6931 बसें हैं. इनमें से 3887 बसें डीटीसी की, 2950 क्लस्टर बसें और 94 फीडर बसें हैं. डीटीसी की बसों में 300 इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल हैं. इलेक्ट्रिक बसों को छोड़ दें तो, DTC की 3587 बसें पुरानी हो चुकी हैं. ये सभी बसें 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले ही खरीदी गई थीं और ये सभी अपनी उम्र पूरी कर चुकी हैं. इन बसों की उम्र 8 साल से बढ़ाकर 10 साल की गई और अब 13 साल की उम्र भी पूरी हो चुकी हैं. इन्हें अब तक सड़क से हटा लिया जाना चाहिए था लेकिन जनता की सुरक्षा को ताक पर रखकर इन्हें लगातार चलाया जा रहा है.

Tomato Price Hike: महंगाई की एक और मार! आसमान छू रही टमाटर की कीमत, जानें दिल्ली में कितना पहुंचा भाव

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पेपर लीक से जुड़े मामलों पर बड़ा फैसला, दिल्ली हाईकोर्ट ने बदला जज
पेपर लीक से जुड़े मामलों पर बड़ा फैसला, दिल्ली हाईकोर्ट ने बदला जज
केंद्र के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा 107 साल पुराना सेंट्रल सेक्रेटेरिएट क्लब
केंद्र के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा 107 साल पुराना सेंट्रल सेक्रेटेरिएट क्लब
पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार
पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget