एक्सप्लोरर

Delhi News: DSEU लाइट हाउस का मनीष सिसोदिया ने किया उद्घाटन, युवाओं के घर पहुंचकर एडमिशन देगी यूनिवर्सिटी

Light House Scheme: केजरीवाल सरकार ने युवाओं के लिए दूसरे लाइटहाउस केंद्र का उद्घाटन किया है. यह योजना स्लम-क्लस्टर के युवाओं की अपस्किलिंग की योजना हैं जो युवाओं को स्किल्ड बनाएगी.

DSEU Centre: दिल्ली की अरविंद केजरीवाल की सरकार ने झुग्गी बस्तियों में रहने वाले युवाओं के कौशल विकास के लिए दूसरी दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (DSEU) लाइटहाउस केंद्र शुरू किया है. इस स्कीम के केंद्र का उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उद्घाटन किया और कहा कि इस केंद्र में कम आय वाले समुदायों के युवाओं को कौशल शिक्षा और सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण मिलेगा. यह केंद्र कौशल विकास की जरूरतों को पूरा करेगा और 18-30 साल की आयु के बीच के युवाओं को कौशल पाठ्यक्रम के साथ-साथ रोजगार के अवसर मिलेंगे. इस योजना के लिए केजरीवाल सरकार ने लाइटहाउस कम्युनिटीज फाउंडेशन और माइकल एंड सुसान डेल फाउंडेशन के साथ करार किया है. 

झुग्गी बस्तियों के युवाओं के लिए दिल्ली सरकार ने कालकाजी के बाद बुधवार को मलकागंज में अपना दूसरा डीएसईयू लाइटहाउस शुरू किया है. मलकागंज का लाइटहाउस सेंटर आस-पास के गरीब परिवार के युवाओं के कौशल विकास की जरूरतों को पूरा करेगा. दिल्ली सरकार के मुताबिक, डीएसईयू देश की पहली यूनिवर्सिटी है, जो युवाओं के घरों तक पहुंच कर उन्हें एडमिशन देगी. ये आय वर्ग के क्षेत्रों में जाकर युवाओं को कौशल से लैस कर रही है.

Gurugram: गुरुग्राम के सेक्टर-77 में दर्दनाक हादसा, 17वें फ्लोर से फिसलकर गिरे मजदूर, चार की मौत

इस दौरान दिल्ली शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (डीएसईयू) देश का पहला विश्वविद्यालय है, जिसने झुग्गी बस्तियों में ही विश्वविद्यालय स्तर के केंद्र में वंचित समुदायों के युवाओं को नए युग के कौशल से लैस करने के लिए ऐसा अनूठा कदम उठाया है. इस केंद्र में आठ प्रशिक्षण कक्ष शामिल हैं, जिनमें दो खुली कक्षाएं, एक रिटेल क्लास रूम, मेकअप कौशल रूम, परामर्श रूम, वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग रूम, स्वयं सीखने की जगह और वाई-फाई कनेक्शन से लेस तकनीकी केंद्र शामिल हैं. दिल्ली स्किल एंड एंत्रप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी का यह लाइटहाउस 18-30 वर्ष की आयु के बीच के युवाओं के लिए हाई-क्वालिटी वाले शार्ट-टर्म वोकेशनल स्किल कोर्स के साथ-साथ रोजगार के अवसर प्रदान करेगा.

Delhi News: दिल्ली में स्कूल कैब ड्राइवरों की हड़ताल, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत से मुलाकात के बाद खत्म किया प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी पेपर लीक बिल: आप MP संजय सिंह बोले, 'आप कितने भी...'
एंटी पेपर लीक बिल: आप MP संजय सिंह बोले, 'आप कितने भी...'
SC के फैसले पर CJP बोली- युवाओं को परेशान न करें, खत्म हो मामला
SC के फैसले पर CJP बोली- युवाओं को परेशान न करें, खत्म हो मामला
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा
कांवड़ समितियों के लिए दिल्ली सरकार का ऐलान, 15 लाख तक बढ़ेगा अनुदान
कांवड़ समितियों के लिए दिल्ली सरकार का ऐलान, 15 लाख तक बढ़ेगा अनुदान

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget