एक्सप्लोरर

Gurugram: गुरुग्राम के सेक्टर-77 में दर्दनाक हादसा, 17वें फ्लोर से फिसलकर गिरे मजदूर, चार की मौत

Gurugram News: गुरुग्राम की एमार पाम हिल्स में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां पर 17वीं मंजिल से गिरने से चार मजदूरों की मौत हो गई है.

Gurugram Labourer Death: गुरुग्राम के सेक्टर-77 में बड़ा हादसा हुआ है. इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई है. दरअसल, गुरुग्राम के सेक्टर 77 में कुछ मजदूर टावर क्रेन को ठीक करने के लिए ऊपर चढ़ गए थे और वह 17वीं मंजिल से गिर गए. इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई. एम्मार पाम हिल्स में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान ये हादसा हुआ.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, एक मजदूर 12वीं मंजिल पर फंस गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एसपी ने कहा कि इस मामले में जो भी कंपनी के नामित अधिकारी, जिनकी लापरवाही पाई जाएगी उनके खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी.

मृतकों की पहचान बिहार के किशनगंज निवासी मोहम्मद तहमीद, गोपालगंज निवासी कामोद, नवीन और परमेसर के रूप में हुई है. घायल मजदूर की पहचान बिहार के गोपालगंज निवासी राजकिशोर के रूप में हुई. पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, मजदूरों (सभी वेल्डर) ने कोई सुरक्षा उपकरण नहीं पहना हुआ था और वे पिछले सात महीने से स्थल पर काम कर रहे थे. एम्मार के एक प्रवक्ता ने कहा, 'हम दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हैं. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं.' उन्होंने कहा, “दुखद दुर्घटना ठेकेदार द्वारा पाम हाइट्स में एक पूर्ण टॉवर में निर्माण कार्य के दौरान हुई. हम इस घटना के कारणों को समझने के लिए अपने ठेकेदार के साथ जांच कर रहे हैं.'

Delhi Excise Policy: कंफ्यूजन बनी वजह? दिल्ली में खुली शराब की दुकानें लेकिन नहीं दिखी लोगों की भीड़

Delhi News: दिल्ली में स्कूल कैब ड्राइवरों की हड़ताल, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत से मुलाकात के बाद खत्म किया प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर आज से 'आरक्षण हटाओ' आंदोलन, प्रदर्शन की अनुमति नहीं, पहुंचने लगे लोग
जंतर-मंतर पर आज से 'आरक्षण हटाओ' आंदोलन, प्रदर्शन की अनुमति नहीं, पहुंचने लगे लोग
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget