एक्सप्लोरर

दिल्ली में इन स्कूलों ने ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कीं, एहतियातन उठाए ये जरूरी कदम

Delhi Schools News: भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के बीच दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है और सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं. वहीं कई स्कूलों ने ऑनलाइन क्लासेज शुरू की है.

India Pakistan Attack News: भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के बीच छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए दिल्ली में कई निजी स्कूलों ने एहतियात के तौर पर शुक्रवार को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कीं. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि वसंत कुंज में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), पश्चिम विहार में इंद्रप्रस्थ वर्ल्ड स्कूल और मॉडल टाउन में क्वीन मेरी स्कूल ने ऑनलाइन कक्षा का विकल्प चुना. इंद्रप्रस्थ वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्य शिखा अरोड़ा ने कहा कि मौजूदा स्थिति पर विचार करते हुए यह फैसला किया गया.

उन्होंने कहा, ‘‘मौजूदा स्थिति को देखते हुए हमने ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का फैसला किया. अगले सोमवार से गर्मी की छुट्टियां शुरू हो रही हैं लेकिन हम एक दिन के लिए कोई खतरा नहीं मोल लेना चाहते थे.’’

डीपीएस, वसंत कुंज की प्रधानाचार्य दीप्ति वोहरा ने भी कहा कि सुरक्षा के लिहाज से एहतियातन ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की गईं.

इस बीच, क्वीन मेरी स्कूल की प्रधानाचार्य अनुपमा सिंह ने छात्रों की कम उपस्थिति की जानकारी दी. उन्होंने कहा, ‘‘आज बहुत कम बच्चे स्कूल आए क्योंकि कई अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल नहीं भेजने का फैसला किया.’’ प्रत्यक्ष कक्षाएं जारी रखने वाले कुछ स्कूलों ने परिसर में सुरक्षा के उपाय बढ़ा दिए थे.

द्वारका के आईटीएल इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य सुधा आचार्य ने कहा कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा जारी सुरक्षा प्रोटोकॉल पर छात्रों को मार्गदर्शन दिया गया. उन्होंने कहा, ‘‘सुबह की प्रार्थना के दौरान ‘मॉक ड्रिल’ के बाद बच्चों को सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी गई और अभिभावकों को एक परामर्श भी भेजा गया.’’

शिक्षा निदेशालय के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें ‘‘आज स्कूल बंद करने का कोई आधिकारिक आदेश नहीं मिला है’’. भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के बीच जम्मू सहित कई इलाके सीमा पार गोलाबारी से प्रभावित हैं. वहीं, दिल्ली को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा गया है और सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं.

इसे भी पढ़ें: Delhi: छात्रों की मदद के लिए NSUI की खास पहल, वरुण चौधरी ने कहा "हर मुश्किल में आपके साथ हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली का 'शाहजहानाबाद' बना 'इंद्रप्रस्थ पुनर्विकास निगम', VHP ने फैसले को बताया ऐतिहासिक
दिल्ली का 'शाहजहानाबाद' बना 'इंद्रप्रस्थ पुनर्विकास निगम', VHP ने फैसले को बताया ऐतिहासिक
दिल्ली में जलभराव पर कांग्रेस का हमला, BJP-MCD पर लापरवाही का आरोप
दिल्ली में जलभराव पर कांग्रेस का हमला, BJP-MCD पर लापरवाही का आरोप
पुरानी दिल्ली को मिली नई पहचान, SRDC का बदला नाम, विरासत को साथ लेकर चलेगी नई पहल
पुरानी दिल्ली को मिली नई पहचान, SRDC का बदला नाम, विरासत को साथ लेकर चलेगी नई पहल
Delhi News: 11 वार्ड कमेटियों के चुनाव के लिए BJP पार्षदों ने भरे नामांकन, स्थायी समिति के लिए भी दाखिल हुए पर्चे
11 वार्ड कमेटियों के चुनाव के लिए BJP पार्षदों ने भरे नामांकन, स्थायी समिति के लिए भी दाखिल हुए पर्चे

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget