एक्सप्लोरर

दिल्ली में इन लोगों को बिजली पर मिलती रहेगी सब्सिडी, रेखा गुप्ता सरकार की कैबिनेट का फैसला

Delhi Electricity Subsidy: दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि बिजली की सब्सिडी खत्म होने की अफवाह पूरी तरह से बेबुनियाद हैं.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार (15 अप्रैल) को दिल्ली सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में बिजली सब्सिडी को लेकर बड़ा फैसला लिया गया. बैठक के बाद ऊर्जा मंत्री आशीष सूद और परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने प्रेस को संबोधित किया. ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि कैबिनेट ने चार प्रमुख वर्गों के लिए बिजली सब्सिडी जारी रखने का फैसला किया है. इसमें किसानों, 1984 सिख दंगा पीड़ितों, मौजूदा घरेलू उपभोक्ताओं और वकीलों के चेंबर से जुड़े उपभोक्ताओं को मिलने वाली सब्सिडी शामिल है. 

विपक्ष जनता को गुमराह कर रही- आशीष सूद

ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने कहा की  विपक्ष द्वारा सब्सिडी खत्म होने की अफवाहें पूरी तरह बेबुनियाद हैं और यह फैसला उन सभी दावों का जवाब है. सूद ने विपक्ष पर झूठी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग जनता को गुमराह कर रहे हैं, जबकि सरकार पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी से अपने काम में जुटी है. उन्होंने कहा कि सरकार समय आने पर सभी झूठों का पर्दाफाश करेगी.

ऑटो या सार्वजनिक परिवहन अभी बंद नहीं होंगे- पंकज सिंह

बैठक में नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी पर भी चर्चा हुई. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि जब तक नई ईवी पॉलिसी 2.0 लागू नहीं होती, तब तक पुरानी नीति लागू रहेगी. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के ऑटो या सार्वजनिक परिवहन अभी  बंद होने की बात निराधार है . साथ ही  पिछली सरकार पर ईवी सब्सिडी जारी न करने का आरोप भी लगाया और कहा कि “पिछली सरकार ने ईवी खरीद पर सब्सिडी की राशि जारी नहीं की, जिसकी वजह से उन उपभोक्ताओं को आज तक उनका हक नहीं मिल पाया ऐसे में जब तक नई ईवी पॉलिसी 2.0 बनती है , तब तक पुरानी ईवी पॉलिसी लागू रहेगी.”

दिल्ली जल बोर्ड के साथ बैठक

मंत्री आशीष सूद ने गर्मियों के मौसम में पेयजल की समस्या से निपटने के लिए भी बैठक की. उन्होंने एक्स पर लिखा, "गर्मियों में पेयजल आपूर्ति, बहते सीवर एवं जनकपुरी विधानसभा से जुड़ी समस्यों के संबंध में दिल्ली जल बोर्ड की सीईओ शिल्पा शिंदे और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं सीवर को तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए।" 

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जंतर-मतंर से हटाने पर AAP का बड़ा दावा, कहा- पुलिस अभिजीत दीपके को...
सोनम वांगचुक को जंतर-मतंर से हटाने पर AAP का बड़ा दावा, कहा- पुलिस अभिजीत दीपके को...
Live: सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के संजय सिंह, AAP सांसद बोले- ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?
Live: सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के संजय सिंह, AAP सांसद बोले- ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को 21वें दिन दिल्ली पुलिस ने हटाया, जंतर-मंतर से ले गई अस्पताल
भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को 21वें दिन दिल्ली पुलिस ने हटाया, जंतर-मंतर से ले गई अस्पताल

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget