एक्सप्लोरर

AAP के आक्रामक प्रचार के खिलाफ पहली बार BJP ने गठित की 43 कमेटी, सौंपी ये जिम्मेदारी

Delhi Election 2025: दिल्ली भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार चुनाव के दौरान अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए नैरेटिव सेल का गठन किया. बांसुरी स्वराज को बनाया नैरेटिव समिति की संयोजक. 

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एक तरफ आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रचार के साथ उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है तो दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रबंधन के लिए 43 समितियों की घोषणा की.

दिल्ली बीजेपी ने पहली बार चुनाव के दौरान अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिस नैरेटिव सेल का गठन किया है.नेरेटिव समिति की संयोजक बांसुरी स्वराज को बनाया गया है तो वहीं सदस्य के रूप में प्रदीप भंडारी, कपिल मिश्रा, राजीव बब्बर शामिल किए गए हैं. सांसद बांसुरी स्वराज को डिजीटल विभाग समिति के लिए भी संयोजक बनाया गया है. 

मनोज तिवारी को सामाजिक संपर्क की जिम्मेदारी 

एक तरफ जहां बांसुरी स्वराज को अहम पदों की जिम्मेदारी दी गई है तो वहीं यह पिछले 15 सालों में पहला ऐसा मौका है जब हरीश खुराना चुनाव समिति में किसी भी सेल के सदस्य नहीं हैं. 

सामाजिक संपर्क की जिम्मेदारी सांसद मनोज तिवारी को संयोजक के रूप में दी गई है. वहीं सदस्य के रूप में मनजिंदर सिंह सिरसा समेत 19 लोग काम करेंगे. 

विज्ञापन अभियान, टीवी, एमफएम, रेडियो  इत्यादि के लिए राजीव बब्बर को संयोजक बनाया गया है. वहीं सदस्य के रूप में राजीव पठान और अशोक गोयल रहेंगे. 

युवा अभियान समिति के लिए अभिषेक टंडन को संयोजक बनाया गया है. 9 लोगों को इसका सदस्य भी बनाया गया है. पूर्वांचल विभाग के लिए दिनेश प्रताप सिंह को संयोजक बनाया गया है, जिनके अंतर्गत 5 सदस्य काम करेंगे. 

दीवार लेखन नाम का विभाग भी बनाया गया है, जिसके संयोजक शशि यादव होंगी. वहीं सदस्य सागर त्यागी और वासु रुकखड़ होंगे. 

दिल्ली बीजेपी द्वारा जारी सूची के अनुसार महिला अभियान समिति की जिम्मेदारी कमलजीत सहरावत को दी गई है. इस समिति में श्याम बाला, प्रियल भारद्वाज और ऋचा पांडे शामिल हैं. मीडिया समिति का संयोजक प्रवीण शंकर कपूर को बनाया गया है. अनुसूचित जाति अभियान के लिए सांसद योगेन्द्र चांदोलिया को संयोजक बनाया गया है. ओबीसी समाज समिति की कमान कुलजीत सिंह चहल को दी गई है. इसके साथ झुग्गी झोपड़ी समिति का संयोजक विष्णु मित्तल को बनाया गया है.

'क्राइम में दिल्ली को बनाया देश का नंबर वन सिटी', BJP-AAP पर देवेंद्र यादव का बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जबरन खाना खिलाएं नहीं तो हो जाएगी मौत, याचिका पर दिल्ली HC ने केंद्र से मांगा जवाब
सोनम वांगचुक को जबरन खाना खिलाएं नहीं तो हो जाएगी मौत, याचिका पर दिल्ली HC ने केंद्र से मांगा जवाब
Delhi News: दिल्ली के 108 स्कूल भवन असुरक्षित, जर्जर स्कूल भवनों पर सख्त कार्रवाई का फैसला
दिल्ली के 108 स्कूल भवन असुरक्षित, जर्जर स्कूल भवनों पर सख्त कार्रवाई का फैसला
MCD वार्ड समिति चुनाव: कांग्रेस नेताओं ने की क्रॉस वोटिंग! नजफगढ़, साउथ, केशव पुरम जोन में जीती BJP
MCD वार्ड समिति चुनाव: कांग्रेस नेताओं ने की क्रॉस वोटिंग! नजफगढ़, साउथ, केशव पुरम जोन में जीती BJP
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
Maharashtra Politics: परिसीमीन बिल पर बीजेपी को मिली बड़ी राहत! सुप्रिया सुले के बयान से मिले ये संकेत
परिसीमन बिल पर NDA के साथ आएगी शरद पवार की NCP? सुप्रिया सुले ने रखी बड़ी शर्त
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
सोनम वांगचुक पर बिहार के कद्दावर नेता की प्रतिक्रिया, 'इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार…'
सोनम वांगचुक पर बिहार के कद्दावर नेता की प्रतिक्रिया, 'इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार…'
America Green Chilli Price: अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
Embed widget