एक्सप्लोरर

एकतरफा प्यार में डीयू की छात्रा को मिलने बुलाया, फिर चाकू गोद कर की हत्या, कहा- उसने धोखा दिया

दिल्ली के महरौली में बने संजय वन के जंगलों में एक सिरफिरे युवक ने रविवार दोपहर डीयू की छात्रा महक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. जुर्म छुपाने के लिए युवती का शव जलाने की भी कोशिश की.

Delhi Murder News: दिल्ली के महरौली में 18 वर्षीय युवती का शव आंशिक रूप से जली हालत में मिलने से सनसनी फैल गई. महरौली के संजय वन पार्क में तकरीबन सुबह 10 बजे पुलिस को एक युवती का शव मिला, जिसकी पहचान जहांगीरपुरी की रहने वाली महक जैन के रूप में हुई है. 

पुलिस ने आगे तफ्तीश बढ़ाई तो जांच में पता चला कि दिल्ली के रानी बाग इलाके के रहने वाले एक सिरफिरे आशिक अर्शकृत सिंह ने पहले युवती को संजय वन पार्क में बुलाया और वहां उसके शरीर पर कई बार चाकू से वार करके उसकी हत्या कर दी और इसके बाद उसके शव को जलाने की भी कोशिश की.

दरअसल इस पूरे कहानी की शुरुआत दिल्ली के जहांगीरपुरी से शुरू होती है, जहां मृतका अपने माता-पिता और एक बड़ी बहन के साथ रहती थी. युवती दिल्ली विश्वविद्यालय के ओपन लर्निंग विभाग के इंग्लिश ऑनर्स की पढ़ाई कर रही थी.

क्या बोले मृतका के पिता?

बीते रविवार को युवती ओपन क्लास करने के लिए कॉलेज के लिए निकली थी लेकिन वह घर पर वापस नहीं आ पाई. मृतक युवती के पिता के मुताबिक उसके पास इस हत्या में आरोपी अर्शकृत सिंह के पिता का फोन आया जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने अर्शकृत को चाकू मारा है. इस बात को सुनकर महक के पिता के होश उड़ गए कि आखिर में उनकी बेटी भला उसे कैसे चाकू मार सकती है .

बहरहाल पीड़ित का परिवार तुरंत जहांगीरपुरी थाने गया वहां पर इस पूरी घटना के बारे में बताया, क्योंकि यह घटना महरौली इलाके की थी लिहाजा तुरंत दिल्ली पुलिस ने महरौली थाने को इसकी सूचना दी और लड़के के पिता की की बताई गई जगह पर यानी संजय वन में लड़की की छानबीन की गई.

कई घंटे की छानबीन के बाद भी लड़की का कोई पता नहीं लगा आखिर में दूसरे दिन यानि आज सोमवार को भी पुलिस ने एक बार फिर संजय वन में जब सर्च ऑपरेशन किया तो संजय वन के सुनसान जंगलों में युवती की लाश पड़ी हुई थी.

अर्शकृत ने क्या कहा?

पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इस पूरे घटना में आरोपी अर्शकृत सिंह को गिरफ्तार भी कर लिया है. अर्शकृत का कहना है की युवती ने उसे धोखा दिया है जिसके कारण उसने उसकी हत्या कर दी. वहीं युवती के परिजनों का कहना है कि अर्शकृत के साथ उसकी दोस्ती थी लेकिन वह लड़का अच्छा नहीं था. इसके लिए पूरा परिवार उसे पहले भी कई बार मना कर चुका था लेकिन परिवार के मना करने के बाद भी अर्शकृत कई बार युवती के घर पर आ जाता था.

युवती की बहन ने बताया वह एक बार घर जाकर झगड़ा भी करने लगा जिसे हम लोग पुलिस कंप्लेंट करने जा रहे थे लेकिन उसके परिजनों ने उसे समझाया और मामला वही रफ़ा दफा हो गया.

लेकिन आज जब उनकी बच्ची इस दुनिया से चली गई लिहाजा युवती का परिवार अपनी बेटी की मौत के बदले इंसाफ की मांग रहा है और आरोपी अर्शकृत के खिलाफ सख्त और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहा है .

पुलिस के मुताबिक आरोपी अर्शकृत ने धारदार चाकू से युवती के शरीर पर कई वार किए, इसके अलावा आरोपी ने युवती का गला भी घोंटा. और यही नहीं बल्कि आरोपी ने हत्या के बाद में युवती के शव को भी जलाने की कोशिश की. और इसके लिए आरोपी ने बोतल में पेट्रोल भरकर लाया था जिसे उसने हत्या के बाद युवती के शरीर पर छिड़ककर उसे आग लगा दी. इसका मतलब साफ है कि आरोपी युवती की पहचान छुपाना चाहता था. यानी आरोपी कई दिनों से इस मर्डर की प्लानिंग कर रहा था. 

पिता को सुनाई अलग कहानी

धारदार चाकू से युवती को मारने के दौरान आरोपी अर्शकृत भी चाकू से घायल हुआ. उसके हाथ पर चाकू के घाव लगे थे. और इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी एक अस्पताल में गया जहां उसने घाव पर मरहम पट्टी कराई. मरहम पट्टी करने के बाद जब आरोपी अपने घर पहुंचा तो आरोपी के पिता ने उससे पूछा कि चोट कैसे लगी तो उसने बताया कि युवती ने उसपर चाकू से हमला किया है, जिसके बाद आरोपी के पिता ने जब युवती के घर पर इस बात फोन किया तब जाकर इस मामले की गुत्थी खुलना शुरू हुई. 

आरोपी की शिनाख्त पर ही पुलिस ने संजय वन पार्क के जंगलों युवती के शव को बरामद किया है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी शिनाख्त पर धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है. आरोपी की इलेक्ट्रिक सामान की दुकान है साथ ही DU के ओपन लर्निंग प्रोग्राम के Bcom फर्स्ट ईयर का छात्र है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi MCD Results: एमसीडी वार्ड समिति के चुनाव पहला परिणाण आया, AAP को बीजेपी ने हराया
Delhi MCD Results: एमसीडी वार्ड समिति के चुनाव पहला परिणाण आया, AAP को बीजेपी ने हराया
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
Delhi Weather: दिल्ली में मानसून सुस्त, उमस बरकरार; अगले 5 दिन तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं
दिल्ली में मानसून सुस्त, उमस बरकरार; अगले 5 दिन तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं
दिल्ली में बड़ा सियासी फेरबदल, AAP के कई कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ! MCD कैंडिडेट भी शामिल
दिल्ली में बड़ा सियासी फेरबदल, AAP के कई कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ! MCD कैंडिडेट भी शामिल

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
बांकीपुर से RJD ने मान ली हार! पार्टी के सीनियर लीडर का दावा- प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी
बांकीपुर से RJD ने मान ली हार! पार्टी के सीनियर लीडर का दावा- प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें- यूजर्स हैरान
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें
Embed widget