एक्सप्लोरर

दिल्ली में इन इलाकों से गुजरी कांग्रेस की न्याय यात्रा, जानें देवेंद्र यादव ने लोगों से क्या कहा?

Delhi Nyay Yatra: दिल्ली न्याय यात्रा से पहले देवेंद्र यादव ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने महिलाओं, युवाओं, छात्रों, बुजुर्गों को धोखा दिया है. हमारी पार्टी उन्हें न्याय दिलाने का काम करेगी.  

Delhi Congress Nyay Yatra: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली न्याय यात्रा की शुरुआत हुई. इसका मकसद दिल्ली सरकार के पूरे तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार और अराजकता की स्थिति को लेकर यहां के लोगों को जागरूक करना है. ताकि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में लोग आप के बहकावे में न आएं.

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने न्याय यात्रा की शुरुआत से पहले आठ नवंबर को हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ राजघाट पहुंचे. वहां पर उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर नमन करके दिल्ली न्याय यात्रा की शुरुआत की. यह यात्रा एक महीने तक चलेगी और हर दिन 20-25 किलोमीटर का सफर तय कर सभी 70 विधानसभाओं में लगभग 360 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. 

इस मौके पर कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, चौधरी अनिल कुमार एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं समेत कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.

'दिल्ली वालों को दिलाएंगे न्याय' 

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर जम कर हमला बोला और कहा कि दिल्ली न्याय यात्रा का एकमात्र उद्देश्य दिल्ली के लोगों को न्याय दिलाना और 11 वर्षों के अरविंद केजरीवाल सरकार के कुशासन, झूठ और भ्रष्टाचार के बारे में बताना है. आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने महिलाओं, युवाओं, छात्रों, बुजुर्गों, किसानों, व्यापारियों, गरीबों, दलितों, वंचितों, पिछड़ों और मध्यम वर्ग के साथ अन्याय किया है.

क्या है न्याय यात्रा का मकसद?

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू भी मौजूद रहे, जिन्होंने कहा कि दिल्ली न्याय यात्रा का मकसद बेरोजगारी में नंबर वन दिल्ली के युवाओं के रोजगार की लड़ाई लड़ना है. वहीं, कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, बदहाल कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार के खिलाफ न्याय की लड़ाई और दिल्लीवालों की आवाज उठाने के लिए दिल्ली न्याय यात्रा निकाले जाने की बात कही.

पहले दिन इन इलाकों से गुजरी न्याय यात्रा

यह यात्रा राजघाट से शुरू हुई और दिल्ली गेट, आसफ अली रोड, तुर्कमान गेट, सीताराम बाजार, हौज काजी चौक और कटरा बारियान से होते हुए फतेहपुरी पहुंचकर समाप्त हुई. जिसमें हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए. 8 नवंबर से शुरू हुई ये "दिल्ली न्याय यात्रा" अगले महीने 4 दिसंबर 2024 को खत्म होगी. एक महीने की यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं जैसे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खड़गे समेत अन्य नेता भी होंगे. 

'कमजोर होते ही AAP प्रमुख खेलते हैं...', अरविंद केजरीवाल के वीडियो संदेश पर वीरेंद्र सचदेवा का तंज

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली में बदलेगा लोकल सफर का तरीका, ई-रिक्शा के विकल्प के तौर पर आएंगी 7-सीटर इलेक्ट्रिक वैन
दिल्ली में बदलेगा लोकल सफर का तरीका, ई-रिक्शा के विकल्प के तौर पर आएंगी 7-सीटर इलेक्ट्रिक वैन
दिल्ली: राजौरी गार्डन में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार से शख्स को कुचला, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: राजौरी गार्डन में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार से शख्स को कुचला, आरोपी गिरफ्तार
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना

वीडियोज

Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget