एक्सप्लोरर

Delhi Chandni Chowk: चांदनी चौक जाने वालों के लिए जरूरी खबर, ट्रैफिक रूल तोड़ने पर ऑटोमैटिक कैमरे काट रहे हैं चालान

Delhi News : यातायात पुलिस ने दिल्ली सरकार को बताया है कि चांदनी चौक में चालान काटे जा रहे है.ट्रैफिक पुलिस टोडापुर कार्यालय से चांदनी चौक में यातायात से संबंधित व्यवस्थाओं पर नजर रख रही है.

दिल्ली: ऐतिहासिक चांदनी चौक में वाहन चालकों ने नियमों का उल्लंघन किया तो अब उनकी खैर नहीं.यहां पर प्रतिबंधित समय में मुख्य मार्ग पर अब वाहनों के आनलाइन चालान कट रहे हैं.वाहन चालकों को पता भी नहीं चलता है और प्रतिबंधित समय में उनका चालान कट जा रहा है.यातायात पुलिस ने दिल्ली सरकार को बताया है कि चांदनी चौक में चालान काटे जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है.यातायात पुलिस टोडापुर कार्यालय के माध्यम से चांदनी चौक में यातायात से संबंधित व्यवस्थाओं पर नजर रख रही है.

पीडब्लूडी ने क्या की है व्यवस्था

दरअसल लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) ने पुनर्विकसित किए गए चांदनी चौक के मुख्य मार्ग पर चालान काटने के लिए लगाए गए 23 आटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरों की फीड यातायात पुलिस को सौंप दी है.बताया जा रहा है कि पिछले दो महीने में बड़ी संख्या में चालान काटे गए हैं.पीडब्लूडी ने उन बूम बैरियर की भी मरम्मत कर रहा है, जो मुख्य मार्ग से जुड़ने वाली विभिन्न सड़कों के प्रवेश प्वाइंटों पर लगाए गए हैं.

इन्हीं प्वाइंटों पर कुल 22 एएनपीआर कैमरे और लगाए जा रहे हैं.यह काम भी आधा पूरा हो गया है.जल्द ही ये कैमरे भी काम करना शुरू कर देंगे.सुबह नौ बजे से रात नौ बजे के बीच मोटर चालित वाहन प्रतिबंधित हैं.चांदनी चौक के मुख्य मार्ग यानी लालकिला के सामने गौरी शंकर मंदिर से लेकर फतेहपुरी मस्जिद तक इसके तहत यह व्यवस्था की गई है कि प्रतिबंधित समय में इस मार्ग पर वाहन के गुजरने पर ऑनलाइन चालान कट जा रहा है.

चांदनी चौक में और क्या काम हुए हैं

इस सड़क पर प्रतिबंधित समय में दोपहिया और चार पहिया वाहनों के घुसने के कई मामले सामने आए थे. इस मार्ग का पिछले साल सितंबर में ही फिर से विकसित किया गया था. इसके साथ ही पीडब्लूडी ने सफाई का काम देख रही कंपनी को बदल दिया है.उसके बाद से सफाई कार्य में बदलाव होना बताया जा रहा है.

इस मार्ग पर रह रहे बेघर लोग अभी भी समस्या बने हुए हैं.इसका समाधान नहीं निकाला जा सका है. इसके अलावा अवैध रूप से चल रहे साइकिल रिक्शे भी समस्या हैं. यहां पर 400 के करीब साइकिल रिक्शा के लिए अनुमति है मगर कई हजार रिक्शे चल रहे हैं.उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पिछले दिनों अपने दौरे में यहां की अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई थी. उसके बाद से व्यवस्थाओं में सुधार किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें

Delhi Auto-Taxi Fare: दिल्ली में पड़ने जा रही महंगाई की एक और मार, ऑटो-टैक्सी का इतना बढ़ने वाला है किराया

IGNOU New Course: इग्नू में जल्द होगी भोजपुरी विषय की पढ़ाई, जानिए – कहां तक पहुंची है तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में CNG ऑटो, माल गाड़ियों पर रोक, 2027 से बदलेगा रजिस्ट्रेशन नियम
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो, माल गाड़ियों पर रोक, 2027 से बदलेगा रजिस्ट्रेशन नियम
26 घंटे बाद भी नहीं मिला 15 साल का मिथुन, मां की पुकार- 'मेरा बच्चा मुझे लाकर दे दो'
26 घंटे बाद भी नहीं मिला 15 साल का मिथुन, मां की पुकार- 'मेरा बच्चा मुझे लाकर दे दो'
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget