एक्सप्लोरर

Delhi Budget Session: विधानसभा में CM केजरीवाल बोले- 'संविधान के ऊपर हमला...LG को बजट रोकने का कोई अधिकारी नहीं'

Delhi Budget Session 2023: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में बजट पेश होना था, लेकिन केंद्र सरकार ने बजट रोक दिया, इस पर हम चर्चा कर रहे हैं.

CM Arvind Kejriwal Speech In Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को भाषण दिया. इसमें उन्होंने दिल्ली के बजट को रोके जाने पर उपराज्यपाल पर जमकर निशाना साधा. सीएम केजरीवाल ने आरोप लगाया कि यह संविधान के ऊपर हमला है. एलजी को बजट रोकने का कोई अधिकारी नहीं है. विधानसभा में अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि आज तक दिल्ली का बजट कभी नहीं रोका गया था. पहली बार केंद्र ने परंपरा को तोड़ा है. यह अहंकार को दिखाया गया है.

सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगे बोलते हुए आरोप लगाया, "हमें लड़ना नहीं काम करने आता है. सब कुछ ऊपर से आदेश आया है. इस देश में संविधान के ऊपर हमला हो रहा है. संविधान के अंदर बजट पर एलजी को रोकने का कोई अधिकार नहीं है. केंद्र सरकार को बजट पर आपति करने का कोई अधिकार नहीं है. इन्होंने ऊपर से लेकर नीचे तक अनपढ़ों की जमात बैठा रखी है. पीएम को अपील है कि हम लड़ना नहीं चाहते, क्योंकि हम बहुत छोटे लोग हैं. लड़ाई से घर और राज्य, देश बर्बाद हो जाते हैं."

'अगर सब कुछ एलजी को‌ करना है तो ये सदन किस लिए'

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "आज दिल्ली विधानसभा में बजट पेश होना था, लेकिन केंद्र सरकार ने बजट रोक दिया, इस पर हम चर्चा कर रहे हैं. बाबा साहेब अंबेडकर जब संविधान लिख रहे होंगे तो उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि एक राज्य का बजट रोक दिया जाएगा. ये संविधान पर हमला है. तारीखें बताई जा रही है, उपराज्यपाल ने आपत्तियां लगाई, लेकिन संविधान में उपराज्यपाल को इस तरह की आपत्तियां लगाने का कोई अधिकार नहीं है. सुप्रीम कोर्ट का 2018 का आदेश और GNCTD एक्ट कहते हैं कि एलजी न तो ऑब्जेक्शन लगा सकते हैं और न ही आब्जर्वेशन. अगर सब कुछ एलजी को‌ करना है तो ये सदन किस लिए है."

अधिकारियों की गर्दन केंद्र सरकार-एलजी के हाथ में- केजरीवाल

उन्होंने आगे कहा कि हम यहां लड़ने नहीं आए हैं. अधिकारियों की गर्दन केंद्र सरकार और एलजी के हाथ में है. ऊपर से आदेश आया कि 3 दिन तक फाइल लेकर बैठे रहो. फ़ाइल बार बार मंत्री को फोन करने के बाद मिली. मैंने मंत्री कहा कि हमें लड़ना नहीं है. सेम बजट भेजा, लेकिन ईगो थी." दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार का बजट अप्रूव कर दिया गया है. कह रहे हैं कि कैपिटल से ज्यादा विज्ञापन पर बजट रखा गया, इन्हे ये भी नहीं पता कि 500 करोड़ ज्यादा होते हैं या 20 हजार करोड़, नीचे से ऊपर तक अनपढ़ बैठे हैं। अनपढ़ों की जमात बिठा रखी है.

केजरीवाल ने की पीएम मोदी से ये अपील

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री से अपील करते है कि हम छोटे लोग हैं हमें राजनीति करनी नहीं आती है. घर में लड़ाई होती है वह घर बर्बाद हो जाते हैं. जिस राज्य में लड़ाई होती है वह राज्य बर्बाद हो जाते हैं. सब मिलजुल कर काम करेंगे तो तरक्की होगी."

ये भी पढ़ें- Delhi Budget Session: दिल्ली विधानसभा से सस्पेंड होने पर BJP विधायक विजेन्द्र गुप्ता की प्रतिक्रिया, कहा- 'मेरे साथ गलत...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
अब तक चुप थे और अचानक से कैसे बढ़ गई भीड़? जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच प्रशांत भूषण ने पूछा सवाल
अब तक चुप थे और अचानक से कैसे बढ़ गई भीड़? जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच प्रशांत भूषण ने पूछा सवाल
दिल्ली पुलिस की रोक के बीच संसद मार्च की तैयारी, अनशन पर सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, हाई अलर्ट
दिल्ली पुलिस की रोक के बीच संसद मार्च की तैयारी, अनशन पर सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, हाई अलर्ट

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget