एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली बीजेपी ने पंजाब की मदद के लिए बढ़ाए हाथ, बाढ़ राहत सामग्री भेजने की तैयारी

Punjab Flood: दिल्ली बीजेपी कार्यालय में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य नेताओं ने बाढ़ राहत और सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम पर चर्चा की. पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजने की रणनीति बनी.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शुक्रवार को अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ दिल्ली बीजेपी कार्यालय पहुंचीं, दिल्ली और पंजाब की बाढ़ पर अहम बैठक हुई. बैठक में 6 सितंबर से शुरू हो रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की तैयारियों पर बातचीत हुई . यह आयोजन बीजेपी कार्यालय विस्तार से सुबह 11 बजे से शुरू होगा.

कार्यक्रम में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सभी सांसद, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली सरकार के मंत्री, विधायक और नगर निगम पार्षद भी मौजूद रहेंगे. बीजेपी ने इस अभियान को बड़े स्तर पर शुरू करने का निर्णय लिया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाई जा सके.

'राहत सामग्री भेजने की बनाई गई रणनीति'

दूसरा बड़ा मुद्दा दिल्ली और पंजाब में आई बाढ़ को लेकर रहा . बैठक में दिल्ली से राहत सामग्री भेजने की रणनीति बनाई गई . पार्टी नेताओं ने तय किया है आटा, दाल, चावल और अन्य जरूरी सामान बड़ी मात्रा में पंजाब भेजा जाएगा. स्थानीय स्तर पर पैकेज तैयार करने और जरूरत के अनुसार सामग्री की सूची बनाने के निर्देश दिए गए हैं.

'दिल्ली पूरी तरह से करेगी सहयोग'

बैठक के बाद बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्ली सरकार और संगठन मिलकर पंजाब के लोगों की मदद करने के लिए तत्पर हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देश के पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात कर यह भरोसा दिलाया है कि दिल्ली पूरी तरह से सहयोग करेगी.

'केजरीवाल को अब दिल्ली की आई है याद'

सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि “ अरविंद केजरीवाल को अब दिल्ली की याद आई है. लंबे समय बाद वह सामने निकले हैं.” सचदेवा ने दावा किया कि उनके कार्यकाल में यमुना के गेट अक्सर बंद रखे जाते थे, लेकिन अब सभी गेट खुले हैं जिससे पानी का बहाव ठीक से हो रहा है.

'हालात का लिया है जायजा'

उन्होंने यह भी कहा कि हर जगह टेंट की व्यवस्था की गई है और मंत्री प्रवेश वर्मा ने कई इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया है. उन्होंने यह भी जोड़ा कि “हम चाहते तो पंजाब में बाढ़ के समय यह कह सकते थे कि मुख्यमंत्री भगवंत मान तमिलनाडु में चुनाव प्रचार में व्यस्त थे. लेकिन संकट के समय राजनीति नहीं होनी चाहिए.”

'पूरे दिन पंजाब का किया दौरा'

सचदेवा ने बताया कि केंद्र सरकार और बीजेपी संगठन मिलकर राहत कार्य कर रहे हैं. कल ही बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान और राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने पूरे दिन पंजाब का दौरा किया. बैठक का मुख्य संदेश यही है कि दिल्ली बीजेपी न केवल अपने राज्य के भीतर बल्कि पड़ोसी राज्यों की कठिनाइयों में भी सक्रिय सहयोग देने के लिए तैयार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक मामले पर दिल्ली पुलिस की हाई लेवल बैठक, स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस ने दिए ये सख्त निर्देश
सोनम वांगचुक मामले पर दिल्ली पुलिस की हाई लेवल बैठक, स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस ने दिए ये सख्त निर्देश
Sonam Wangchuk Hospitalised LIVE: डिहाइड्रेशन की वजह से सोनम वांगचुक हुए काफी कमजोर, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
Live: डिहाइड्रेशन की वजह से सोनम वांगचुक हुए काफी कमजोर, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
भूख हड़ताल से सोनम वांगचुक हुए काफी कमजोर, सफदरजंग अस्पताल ने अपने बयान में क्या-क्या बताया?
भूख हड़ताल से सोनम वांगचुक हुए काफी कमजोर, सफदरजंग अस्पताल ने अपने बयान में क्या-क्या बताया?
इस नमो भारत स्टेशन पर शुरू हुआ दिल्ली का बड़ा EV चार्जिंग हब, एक साथ 14 वाहन होंगे चार्ज
इस नमो भारत स्टेशन पर शुरू हुआ दिल्ली का बड़ा EV चार्जिंग हब, एक साथ 14 वाहन होंगे चार्ज

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget