एक्सप्लोरर

Delhi: AAP के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी BJP, 70 विधानसभा क्षेत्रों में होलिका दहन कर करेगी प्रचंड प्रदर्शन

BJP Protest Against AAP Corruption: भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का आरोप है कि आबकारी नीति मामले में आप नेताओं का भ्रष्टाचार खुलकर सबके सामने आ चुका है.

Delhi BJP Protest: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसेदिया की केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा गिरफ्तारी और शराब घोटाले के खिलाफ सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे. साथ ही दिल्ली में बड़े पैमाने पर जारी भ्रष्टाचार को लेकर केजरीवाल सरकार को बेनकाब करेंगे. बीजेपी के नेता सुबह 11 बजे के बाद दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में प्रदर्शन के साथ पुतला दहन भी करेंगे. 

भ्रष्टाचार के खिलाफ दिल्ली के जिन क्षेत्रों में बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे उनमें 14 स्थान प्रमुख हैं. इन स्थानों पर बीजेपी नेता खुद प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे. इन स्थानों में हनुमान मंदिर कनाट प्लेस में वीरेंद्र सचदेवा, मेन रोड नारायणा में अल्का गुर्जर, शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन में डॉ. हर्षवर्धन, चांदनी चौक टाउन हॉल में विजय गोयल, पटेल नगर कलिंगा चौक मेन मार्किट में आदेश गुप्ता, मालवीय नगर मेन मार्केट में सतीश उपाध्याय, महरौली कालूराम चौक में बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी, रोहिणी सेक्टर 18 में  हंसराज हंस, कापसहेड़ा चौक में पवन शर्मा, सदर बाजार में आशीष सूद, मंडावली राम चौक में कुलजीत सिंह चहल, लक्ष्मी नगर विजय चौक में हर्ष मल्होत्रा, कृष्णा नगर चंद्र नगर मोड़ में दिनेश प्रताप सिंह नानक प्याउ गुरुद्वारा महावीरा स्कूल में अशोक गोयल देवराह प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे. इन स्थानों पर स्थानीय विधायक भी अपने-अपने क्षेत्र में प्रदर्शन में शामिल होंगे. 

भ्रष्टाचार के मामले में आप बेनकाब 

इस मामले में दिल्ली बीजेपी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि रविवार से दिल्ली के विधानसभा क्षेत्रों में भ्रष्टाचारी नेताओं का पुतला दहन किया जाएगा. बीजेपी नेताओं का आरोप है कि आबकारी नीति मामले में आप नेताओं का भ्रष्टाचार खुलकर सबके सामने आ चुका है. बीजेपी शुरू से ही इनके काले कारनामे को लेकर सबको आगाह करती आई है. अब जहां एक तरफ पूरा देश होली मनाएगा तो दूसरी तरफ बीजेपी के कार्यकर्ता आप नेताओं का पु​तला दहन करेंगे. वहीं, बीजेपी पर निशाना साधते हुए आप ने कहा है कि सारी साजिश बीजेपी के इशारे पर रची जा रही है. सच यह है कि अब तक आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ कोई सबूत प्राप्त नहीं हो सका है. इसके बावजूद उन्हें जेल में बंद किया गया है. जबकि बीजेपी शासित राज्यों में जारी भ्रष्टाचारियों के खिलाफ ये लोग कोई कार्रवाई नहीं करते. सच यह है कि बीजेपी नेता सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं. सीएम अरविंद केजरीवाल के बढ़ते कद से बीजेपी पूरी तरह बौखलाई है. दिल्ली की जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी.

यह भी पढ़ें: Delhi Ashram Flyover Inauguration Live: आश्रम एक्सटेंसन फ्लाईओवर का आज होगा उद्घाटन, दिल्ली-एनसीआर वालों को जाम से मिलेगी राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
CJP के समर्थन में कांग्रेस! जश्न पर कहा- कौन डांस कर रहा है?
CJP के समर्थन में कांग्रेस! जश्न पर कहा- कौन डांस कर रहा है?
अंकित शर्मा केस: फांसी की सजा की मांग, 31 जुलाई को फैसला
अंकित शर्मा केस: फांसी की सजा की मांग, 31 जुलाई को फैसला
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget