एक्सप्लोरर

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन शुरू, पहले दिन कितने उम्मीदवारों ने भरा पर्चा?

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नामांकन दाखिल करने की शुरुआत हो गई है. नामांकन के पहले दिन 9 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा, जिनमें राइट टू रिकॉल पार्टी, गरीब आदमी पार्टी शामिल हैं.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए इलेक्शन कमीशन ने तारीखों का ऐलान कर दिया है. 5 फरवरी को मतदान और 8 फरवरी को मतगणना के बाद नतीजों की घोषणा की जाएगी. वहीं, आज (शुक्रवार, 10 जनवरी) से उम्मीदवारों द्वारा नामांकन भरे जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 17 जनवरी तक चलेगी. 

नामांकन के पहले दिन कुल 9 उम्मीदवारों ने अलग-अलग विधानसभा सीटों से अपना नामांकन दाखिल किया. इन 9 कैंडिडेट्स में 'राइट टू रिकॉल पार्टी' के 6, राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी और गरीब आदमी पार्टी के एक-एक कैंडिडेट शामिल हैं. इसके अलावा, एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भी अपना नामांकन दर्ज कराया है.

20 जनवरी तक वापस ले सकते हैं नामांकन
चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन 10 जनवरी से शुरू हो गया है. नामांकन दर्ज करने का अंतिम दिन 17 जनवरी है. इसके बाद नामांकन मंजूर नहीं किए जाएंगे. इसके बाद 18 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी. नाम वापसी की आखिरी तारीख सोमवार, 20 जनवरी है. फिलहाल, आचार संहिता लागू है. 

दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक साथ पांच फरवरी को मतदान होंगे. सामान्य तौर पर मतदान प्रक्रिया सुबह 7.00 बजे से चालू हो जाती है जो शाम 5.00 से 6.00 बजे तक चलती है. वोट काउंटिंग की तारीख शनिवार, 8 फरवरी होगी. शनिवार की दोपहर होते-होते नतीजे सामने आने लगेंगे और फाइनल वोट काउंट शनिवार की शाम तक सामने आ जाएगा. इसी के साथ यह फैसला भी हो जाएगा कि दिल्ली में किस पार्टी की सरकार बनेगी.

दिलचस्प होगा दिल्ली विधानसभा चुनाव
दिल्ली में इस बार आम आदमी पार्टी तीसरी बार सत्ता में काबिज रहने की कोशिश कर रही है तो वहीं बीजेपी और कांग्रेस का प्रयास है कि सत्ता पर कमान हासिल की जा सके. सबसे दिलचस्प चुनाव नई दिल्ली विधानसभा सीट पर देखने को मिल रहा है, जहां पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे चुनावी मैदान में हैं. बीजेपी से पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा और कांग्रेस से शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित इस बार अपनी किस्मत आजमाने वाले हैं. वहीं, सीएम आतिशी के सामने बीजेपी ने रमेश बिधूड़ी को टिकट दिया है.

यह भी पढ़ें: AAP को मिल रहा इंडिया गठबंधन के दलों का समर्थन, अब दिल्ली कांग्रेस चीफ ने बताई 'अंदर की बात'

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: राजौरी गार्डन में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार से शख्स को कुचला, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: राजौरी गार्डन में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार से शख्स को कुचला, आरोपी गिरफ्तार
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली में बदलेगा लोकल सफर का तरीका, ई-रिक्शा के विकल्प के तौर पर आएंगी 7-सीटर इलेक्ट्रिक वैन
दिल्ली में बदलेगा लोकल सफर का तरीका, ई-रिक्शा के विकल्प के तौर पर आएंगी 7-सीटर इलेक्ट्रिक वैन
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget