एक्सप्लोरर

पार्टी उम्मीदवारों के साथ दिल्ली कांग्रेस चीफ देवेंद्र यादव ने की बैठक, अगले हफ्ते आएगी दूसरी लिस्ट

Delhi Election 2025: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने पार्टी के 21 उम्मीदवारों के साथ बैठक की, जिसमें चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई. प्रभारी काजी निजामुद्दीन भी बैठक में शामिल हुए.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी दलों ने कमर कस ली है. जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी इस वक्त प्रत्याशियों के ऐलान के साथ ही जनता के लिए घोषणाओं में आगे दिखाई दे रही है तो वहीं कांग्रेस भी अपनी एक लिस्ट जिसमें 21 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है. पार्टी अगले हफ्ते दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है. 

हालांकि अभी कांग्रेस का मेनिफेस्टो या कोई भी बड़ी घोषणाएं सामने नहीं आई है लेकिन वह भी जल्द आने के संकेत पार्टी के वरिष्ठ नेता दे रहे हैं. हालांकि अभी बीजेपी की तरफ से एक भी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है. 

कांग्रेस के 21 उम्मीदवारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष की बैठक

मंगलवार (17 दिसंबर) को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सभी 21 उम्मीदवारों के साथ बैठक की जिसमें चुनाव की रणनीति को तय किया गया, जिसके बाद देवेंद्र यादव ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में बताया कि अगले हफ्ते कांग्रेस अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर देगी, जिसमें ज्यादातर प्रत्याशियों के नाम सामने आएंगे. 

दिल्ली में कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत का मंत्र

दिल्ली कांग्रेस प्रभारी काजी निजामुद्दीन भी मंगलवार को हुई इस बैठक में शामिल हुए, जिसमें सभी घोषित प्रत्याशियों से बातचीत करके जीत का मंत्र भी दिया गया. कांग्रेस जल्दी अपनी प्रत्याशियों की सूची जारी करना चाहती है ताकि फिर सिस्टमैटिक तरीके से चुनाव में आगे बढ़ सके और यही संकेत आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भी बातचीत में दिए. उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि फिलहाल कोशिश की जा रही है कि जनता के बीच जाकर आम आदमी पार्टी से बेहतर काम करने का कांग्रेस प्रत्याशी विश्वास जता सकें. 

कांग्रेस नेताओं का AAP पर निशाना

कांग्रेस के कई नेताओं ने मंगलवार को AAP पर निशाना साधते हुए अरविंद केजरीवाल को कथित तौर पर भ्रष्टाचार का आरोपी बताया. साथ ही दिल्ली में फ्री बिजली और पानी की नीतियों पर भी सवाल खड़े किए. कांग्रेस नेता अनिल चौधरी दिल्ली में पटपतगंज सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा, ''वह पार्टी से लंबे वक्त से जुड़े हैं और दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष भी रहे हैं ऐसे में वह पार्टी के साथ और अपनी सीट पर मजबूती से कम कर रहे हैं. 

कांग्रेस नेता अनिल चौधरी का सिसोदिया पर हमला

उन्होंने आरोप लगाते हुए आगे कहा, ''मनीष सिसोदिया को पटपड़गंज से हार कर डर था, यही वजह है कि उन्होंने यहां से चुनाव नहीं लड़ा हालांकि जब उनसे आम आदमी पार्टी से उम्मीदवार अवध ओझा को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जितना काम उन्होंने वहां की जनता के लिए काम किया है, उसी विश्वास के साथ वह चुनाव में आगे बढ़ रहे हैं और जनता उन पर विश्वास जताएगी.'' 

अखिलेश और केजरीवाल के मंच पर साथ होने पर क्या बोली कांग्रेस?

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बातचीत में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और SP अध्यक्ष अखिलेश यादव के महिला अदालत कार्यक्रम में एक मंच पर होने को लेकर कहा, ''हमने यह बात स्पष्ट की थी कि हम 70 की 70 सीटों पर अकेले चुनाव में जा रहे हैं. हम उस ओर बढ़ रहे हैं. आगे आने वाले वक्त में कौन सा घटक दल कहां जाता है? क्या उसकी पॉलिसी है? क्या समीकरण और क्या कारण रहे हैं, वह आने वाले समय में सामने आएंगे.

ये भी पढ़ें:

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले BJP ने बांसुरी स्वराज को दी ये जिम्मेदारी, 43 समितियों का गठन

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

REEL बनाने के विवाद में 17 साल के लड़के की हत्या, 3 नाबालिग गिरफ्तार
REEL बनाने के विवाद में 17 साल के लड़के की हत्या, 3 नाबालिग गिरफ्तार
जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट, आज बढ़ सकती है भीड़
जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट, आज बढ़ सकती है भीड़
दिल्ली: राजिंदर नगर में नर्सिंग की छात्रा की मौत, जांच शुरू
दिल्ली: राजिंदर नगर में नर्सिंग की छात्रा की मौत, जांच शुरू
दिल्ली: GTB अस्पताल में परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों से चाकूबाजी और तोड़फोड़
दिल्ली: GTB अस्पताल में परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों से चाकूबाजी और तोड़फोड़

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget