एक्सप्लोरर

Watch: आसमान में फैली धुएं की चादर, ड्रोन कैमरे की नजर से देखें दिल्ली में प्रदूषण का हाल

Delhi Air Pollution: दिल्ली में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में पहुंच गई. इस दौरान आसमान में स्मॉग की चादर छाई रही है. इससे दिल्ली के लोगों परेशानी बढ़ गई है.

Delhi Air Quality Index: देश की राजधानी में वायु गुणवत्ता जहरीली हो गई है. प्रदेश के लोग राजधानी में सांस लेने को मजबूर हैं. शुक्रवार को प्रदूषण स्तर बेहद खराब श्रेणी में रहा और दिल्ली की सुबह धुंध भरी रही. आसमान में धुएं की चादर फैली हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता आज यानी शुक्रवार (3 नवंबर) को गंभीर श्रेणी में है. दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण स्तर को इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ड्रोन कैमरे की नजर से दिल्ली में प्रदूषण के हाल को दिखाया गया है. 

दरअसल दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के स्तर ने लोगों को सांस लेने पर मजबूर कर दिया है. दिल्ली का वायु गुणवत्ता लगातार खराब हो रहा है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आनंद विहार में AQI 500 और पीएम 2.5 और पीएम 10 के साथ सबसे खराब श्रेणी में पहुंच गया. जबकि आईटीओ में AQI 468 दर्ज किया गया है. तो वहीं लोधी रोड़ में AQI 464, दिल्ली के पड़ोसी शहरों नोएडा का एक्यूआई 388 दर्ज किया गया है. AQI सबसे अच्छा शून्य और 50 के बीच होता है. तो वहीं  51 और 100 के बीच ठीक ठाक होता है, 101 और 200 के बीच मध्यम होता है. 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है.

प्रदूषण के चलते मरीजों की संख्या बढ़ी

दिल्ली में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है तो वहीं शहर के हॉस्पिटल में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ गई है जो खांसी, गले में इन्फेक्शन, आंखों में जलन और नाक बहने आदि से परेशान हैं. इसको लेकर डॉक्टरों ने बताया कि यहां प्रदूषण के कारण कई रोगियों में मौजूद ‘ब्रोन्कियल अस्थमा’ की स्थिति भी खराब हो गई है. उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण का सभी आयु के लोगें पर प्रभाव पड़ रहा है. सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों के डॉक्टरों ने लोगों को सुबह-सुबह व्यायाम करने या टहलने के लिए बाहर नहीं निकलने की चेतावनी दी और उन्हें बाहर निकलते समय मास्क पहनने के लिए कहा. 

गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई हवा की गुणवत्ता 

दिल्ली के कई हिस्सों में शुक्रवार को हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई. शहर में तीन दिन से धुंध छाई हुई है. खेतों में पराली जलाने की घटनाओं और प्रतिकूल स्थिति के बीच वैज्ञानिकों ने अगले दो हफ्तों में दिल्ली एनसीआर इलाकों में प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी की चेतावनी दी है. दिल्ली के लिए वैज्ञानिकों की चेतावनी चिंताजनक है. क्योंकि कई इलाकों में वायु गुणवत्ता  AQI 400 से अधिक हो चुका है. बता दें कि शुक्रवार को ओवर ऑल दिल्ली का वायु गुणवत्ता AQI 346 दर्ज किया गया है. सफर एप के मुताबिक छठवें दिन दिल्ली की हवा बेहद खराब स्थिति में है. 

ये भी पढ़ें: Delhi Air Quality: गैस चेंबर में तब्दील हुई राजधानी, हवा में घुल रहा जहर, जहांगीरपुरी में एक्यूआई पहुंचा 491

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली पुलिस में बड़ा बदलाव, सतीश गोलचा हटाए गए, नए कमिश्नर अनुराग कुमार
दिल्ली पुलिस में बड़ा बदलाव, सतीश गोलचा हटाए गए, नए कमिश्नर अनुराग कुमार
Delhi News: कैदियों को VIP ट्रीटमेंट का वादा! तिहाड़ और रोहिणी जेल में चल रहे संगठित उगाही रैकेट का भंडाफोड़
कैदियों को VIP ट्रीटमेंट का वादा! तिहाड़ और रोहिणी जेल में चल रहे संगठित उगाही रैकेट का भंडाफोड़
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली के सीलमपुर में महिला की बेरहमी से हत्या, पति पर शक; बेटी ने सुनाई खौफनाक कहानी
दिल्ली के सीलमपुर में महिला की बेरहमी से हत्या, पति पर शक; बेटी ने सुनाई खौफनाक कहानी

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget