एक्सप्लोरर

CUET UG 2023: जामिया में अगले वर्ष पूरी तरह लागू होगा CUET, इस बार सिर्फ 20 पाठ्यक्रमों में होगा एडमिशन 

CUET UG 2023 News: यूनिवर्सिटी ग्रांट क​मीशन ने हाल ही में साफ किया था कि सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की प्रक्रिया को अनिवार्य तौर पर अपनाना होगा.

Jamia Millia Islamia University: देश की राजधानी दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी इस वर्ष पिछले साल के मुकाबले दोगुने पाठ्यक्रमों में सीयूईटी के जरिए ही दाखिला देगा. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने देश के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों को दाखिले के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) प्रक्रिया अपनाने का स्पष्ट निर्देश दिया है. अधिकांश केंद्रीय विद्यालयों ने इसे पूरी तरह लागू भी कर दिया है. इस बीच अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी यूजी 2023) पूरी तरह नहीं अपनाने की बात कही है. 

कुछ ऐसा ही हाल जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी का भी है. जेएमआई यूनिवर्सिटी की ओर से कहा गया है कि वह पिछली बार के मुकाबले दोगुने पाठ्यक्रमों में सीयूईटी प्रक्रिया का पालन करेगा. इस वर्ष जामिया में कुल 20 यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में सीयूईटी के तहत दाखिले मिलेंगे. इसके अलावा कई पाठ्यक्रम इस बार भी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के दायरे से बाहर ही रहेंगे.

20 पाठ्यक्रमों में होगा सीयूटी के जरिए एडमिशन 

दरअसल, यूजीसी ने एएमयू और जामिया मिलिया इस्लामिया समेत विभिन्न विश्वविद्यालयों को एक रिमाइंडर भेजा था. अपने इस संवाद में यूजीसी ने स्पष्ट किया था कि सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) की प्रक्रिया को अनिवार्य तौर पर अपनाना होगा. इसके बाद जामिया ने 20 पाठ्यक्रमों के लिए सीयूईटी अपनाने का निर्णय लिया है. जामिया अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट दोनों के लिए सीयूईटी लागू करेगा. बीते वर्ष जामिया ने केवल 10 पाठ्यक्रमों में ही सीयूईटी के तहत दाखिले लिए थे. इस लिहाज से इस वर्ष यहां सीयूईटी के आधार में वृद्धि दर्ज हुई है. बावजूद इसके विश्वविद्यालय का कहना है इस वर्ष के लिए कि अभी भी यूजी और पीजी के बाकी बचे पाठ्यक्रमों में सीयूईटी लागू नहीं करने किया जा रहा है. विश्वविद्यालय के नियमों में बदलाव के लिए समय का अभाव है.

जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी ने यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन यानी यूजीसी को दिए गए अपने उत्तर में कहा है कि वह 2024-25 से सभी पाठ्यक्रमों में सीयूईटी-यूजी पूरी तरह से लागू करेगा. विश्वविद्यालय के मुताबिक इस वर्ष इस बदलाव को अमल में लाने के लिए पर्याप्त समय उपलब्ध नहीं था. जामिया के मुताबिक वह 15 अंडर ग्रेजुएट और 5 पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए सीयूईटी लागू कर रहा है.

यह भी पढ़ें:  Delhi: AAP के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी BJP, 70 विधानसभा क्षेत्रों में होलिका दहन कर करेगी प्रचंड प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
लता गुप्ता बनीं DCW की नई अध्यक्ष, लंबे समय से खाली था पद
लता गुप्ता बनीं DCW की नई अध्यक्ष, लंबे समय से खाली था पद
गोल्डन लाइन मेट्रो: साउथ दिल्ली में बढ़ेगा घरों का किराया, प्रॉपर्टी भी महंगी?
गोल्डन लाइन मेट्रो: साउथ दिल्ली में बढ़ेगा घरों का किराया, प्रॉपर्टी भी महंगी?
Education के बाद E20? गडकरी पर आफत! केजरीवाल बोले- लगे हाथों निपटा दो...
Education के बाद E20? गडकरी पर आफत! केजरीवाल बोले- लगे हाथों निपटा दो...

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
Embed widget