एक्सप्लोरर

Coronavirus: दिल्ली में बढ़े कोरोना के मामले, इस बाजार में करना चाहते हैं मार्केटिंग तो आपको लगाने होंगे मास्क 

Corona News Delhi: कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए दिल्ली के ट्रेडर्स ने अपने स्तर पर मास्क लगाने का फैसला लिया. ग्राहकों से भी किया जा रहा है मास्क लगाने की अपील. 

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना तेजी से पैर फैलाता नजर आ रहा है। हर दिन कोरोना संक्रमण के नए मामलों में इजाफा जारी है. चिंता की बात यह है कि कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए बाजारों में व्यापारियों ने खुद से बचाव के उपाय अपने स्तर पर भी करने शुरू कर दिए हैं। राजधानी दिल्ली के बड़े बाजारों में दुकानदारों और उनपर काम कर रहे कर्मचारियों को बिना मास्क पहने दुकानदारी करने से बचने की शख्त हिदायत दी गई है. बिना मास्क के काम करने वाले लोगों के खिलाफ मार्किट एसोसिएशन सख्त करवाई करने का फैसला लिया है. 

कोरोना के प्रसार को देखते हुए मार्किट के हजारों दुकानदार और उनपर काम कर रहे सैकड़ों कर्मचारी अब खुद सतर्कता का परिचय देते हुए मास्क पहनने लगे हैं. साथ ही दुकान या शोरूम पर आने वाले सभी ग्राहकों से मास्क लगाने की अपील किया जा रहा है. कोरोना के बढ़ते संक्रमण के खतरे को देखते हुए सरोजिनी नगर, सदर बाजार और लाजपत नगर जैसी भीड़-भाड़ वाली बड़ी मार्केट में कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहने और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की अनाउंसमेंट की जा रही है।

वीकेंड पर 70 से 80 हजार लोग पहुंचते हैं सरोजनी नगर मार्केट

सरोजिनी नगर मिनी मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान अशोक रंधावा का कहना है कि लगातार संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरत बाजारों में ही सावधानी बरतने की है। इसके लिए सभी व्यापारियों ने तय किया है कि दुकान पर भी स्टाफ मास्क पहनेंगे। इसके साथ ही बाजार को जोड़ने वाले छह गेट पर भी लोगों से अपील की जा रही है कि वो मास्क पहनकर ही बाजार में आएं। अशोक रंधावा ने बताया कि सप्ताह के अंत में बाजार में 70 से 80 हजार लोग खरीदारी करने के लिए आते हैं। ऐसे में सबसे संक्रमण बढ़ने का ज्यादा खतरा है। हमारी जिम्मेदारी बनती है कि ग्राहकों और अपने स्टाफ को कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करें।

सदर बाजार में भी सख्ती  

एशिया के बड़े बाजारों में से एक सदर में भी फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा ने बताया कि यहां पर दूसरे राज्यों से भी लाखों लोग खरीददारी करने के लिए आते हैं। लगातार राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते खुद की सुरक्षा करने की पहल शुरू की गई है। बीते कोरोना संक्रमण में हुई लापरवाही से लॉकडाउन ने जो राजधानी दिल्ली समेत भारत में हाहाकार मचाया उसे दुबारा मौका न दे के लिए ट्रेडर्स ने यह कदम उठाया है. व्यपारियों द्वारा की गई खुद की सुरक्षा की पहल अब रंग लाने लगी हैं. सरोजिनी नगर मार्किट हो या कोई और मार्केट, बड़ा दुकानदार है या पटरी पर बेचने वाला छोटा दुकानदार, सभी के चेहरे पर मास्क लगा दिखने लगा है. इसे देख अब वहां आने वाले ग्राहक भी मास्क लगा खरीदारी करने आने लगे हैं. सभी व्यापारियों से कहा की सरकार भी कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराएं। 

यह भी पढ़ें : MCD Mayor Election: दिल्ली मेयर चुनाव में जीत पक्की करने के लिए AAP चल सकती है ये दांव, जानें- क्या है प्लान

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में इस दिन होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत; मौसम विभाग ने जारी की तारीख
दिल्ली-NCR में इस दिन होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत; मौसम विभाग ने जारी की तारीख
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
अमित शाह की मौजूदगी में MCD-NDDB का करार, CM रेखा बोलीं- यमुना स्वच्छता अभियान को मिलेगा बल
अमित शाह की मौजूदगी में MCD-NDDB का करार, CM रेखा बोलीं- यमुना स्वच्छता अभियान को मिलेगा बल
Delhi SIR News: दिल्ली में एसआईआर की समयसीमा बढ़ी, जानें अब कब आएगा फाइनल वोटर लिस्ट?
दिल्ली में SIR की समयसीमा बढ़ी, जानें अब कब आएगा फाइनल वोटर लिस्ट?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
Rice or Roti Which Spoils First in Summer: चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
Embed widget