एक्सप्लोरर

Cloud Seeding: जानें- आखिर कैसे होती है आर्टिफिशियल बारिश? दिल्ली सरकार कर रही है तैयारी

Cloud Seeding In Delhi: दिल्ली सरकार ने शहर में खतरनाक वायु प्रदूषण से निपटने के लिए आर्टिफिशियल रेन की प्रक्रिया पर आने वाले पूरे खर्च को वहन करने का फैसला किया है.

Delhi Air Pollution: दिल्ली सरकार ने शहर में खतरनाक वायु प्रदूषण से निपटने के लिए आर्टिफिशियल रेन (Artificial Rain) की प्रक्रिया पर आने वाले पूरे खर्च को वहन करने का फैसला किया है. मुख्य सचिव को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष सरकार के इस विचार को पेश करने का निर्देश दिया है. इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है.

कैसे होती है कृत्रिम बारिश?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि आर्टिफिशियल बारिश कराने का प्रयास तभी किया जा सकता है जब बादल हों या नमी हो. ‘क्लाउड सीडिंग’ में संघनन को बढ़ावा देने के लिए पदार्थों को हवा में फैलाया जाता है जिसके नतीजतन बारिश होती है. ‘क्लाउड सीडिंग’ के लिए उपयोग किए जाने वाले सबसे आम पदार्थों में सिल्वर आयोडाइड, पोटैशियम आयोडाइड और शुष्क बर्फ (ठोस कार्बन डाइऑक्साइड) शामिल हैं. इस तकनीक का उपयोग दुनिया के विभिन्न हिस्सों में किया गया है. मुख्य रूप से उस स्थान पर जहां पानी की कमी या सूखे की स्थिति होती है.

दिल्ली के अधिकारी ने गुरुवार (9 नवंबर) को कहा कि अगर केंद्र फैसले का समर्थन करता है, तो दिल्ली सरकार 20 नवंबर तक शहर में पहली आर्टिफिशियल बारिश की व्यवस्था कर सकती है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘दिल्ली सरकार ने आर्टिफिशियल रेन पर आने वाली लागत वहन करने का फैसला किया है. अगर केंद्र, दिल्ली सरकार को अपना समर्थन देता है तो 20 नवंबर तक कृत्रिम बारिश कराई जा सकती है.’

दिल्ली में होगी आर्टिफिशियल बारिश!

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा था कि दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए इस महीने ‘क्लाउड सीडिंग’ के जरिए आर्टिफिशियल बारिश कराने की योजना बना रही है. राय ने आईआईटी-कानपुर के वैज्ञानिकों के साथ एक बैठक की, जिन्होंने बताया कि ‘क्लाउड सीडिंग’ की कोशिश तभी की जा सकती है जब वातावरण में नमी या बादल हों.

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि, विशेषज्ञों का अनुमान है कि 20-21 नवंबर के आसपास ऐसे हालात बन सकते हैं. हमने वैज्ञानिकों से बृहस्पतिवार तक एक प्रस्ताव तैयार करने को कहा है जिसे सुप्रीम कोर्ट को सौंपा जाएगा. राय ने इस बात पर जोर दिया कि इस प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल के लिए केंद्र और राज्य सरकारों दोनों से मंजूरी प्राप्त करना समय के हिसाब से संवेदनशील मामला है.

ये भी पढ़ें: Delhi: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के विवादित बयान पर JNU में प्रदर्शन, छात्रों ने फूंका पुतला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के कूड़े के पहाड़ हटाने की डेडलाइन फिर बढ़ी, इस साल पूरी तरह समाप्त करना मुश्किल
दिल्ली के कूड़े के पहाड़ हटाने की डेडलाइन फिर बढ़ी, इस साल पूरी तरह समाप्त करना मुश्किल
दिल्ली के मुंडका में सेप्टिक टैंक में गिरने से 3 लोगों की मौत, फैक्ट्री मालिक समेत 3 गिरफ्तार
दिल्ली के मुंडका में सेप्टिक टैंक में गिरने से 3 लोगों की मौत, फैक्ट्री मालिक समेत 3 गिरफ्तार
Delhi Toll Plaza News: दिल्ली के 156 टोल नाके होंगे बैरियर-फ्री, बिना रुके गुजरेंगे वाहन; जानें क्या है व्यवस्था
दिल्ली के 156 टोल नाके होंगे बैरियर-फ्री, बिना रुके गुजरेंगे वाहन; जानें क्या है व्यवस्था
दिल्ली: फर्जी गैस कनेक्शन के मैसेज से महिला हुई साइबर ठगी का शिकार, मिनटों में उड़ाए 2.64 लाख रुपये
दिल्ली: फर्जी गैस कनेक्शन के मैसेज से महिला हुई साइबर ठगी का शिकार, मिनटों में उड़ाए 2.64 लाख रुपये

वीडियोज

Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?
Mumbai Crime | Muharram | Poisonous Capsules | Chaar Ki Chaal: मुहर्रम जुलूस में 'मौत' के कैप्सूल!
DR. Aarambhi: Aarambhi का संगीत में साड़ी लुक, पर बेटे Vihan के साथ होने वाली है बड़ी अनहोनी!
Bollywood News: ऐश्वर्या राय के आइकॉनिक गाने 'इश्क कमीना' का हुआ रीमेक, नए अंदाज में रिलीज हुआ ट्रैक(27.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
K. Bhagyaraj Death: कौन हैं तमिल इंडस्ट्री के दिग्गज शख्स के. भाग्यराज? जिनके निधन पर पहुंचे CM विजय
कौन हैं तमिल इंडस्ट्री के दिग्गज शख्स के. भाग्यराज? जिनके निधन पर पहुंचे CM विजय
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी मनीष यादव की बहन ने abp न्यूज़ से किया खुलासा, '1 महीने पहले ही...'
राम मंदिर मामला: आरोपी मनीष यादव की बहन ने abp न्यूज़ से कहा, '1 महीने पहले ही लगी थी नौकरी'
Exclusive: ABP पर श्रीसंत ने हरभजन को दिया 'लड़ने' का ऑफर, बोले- मैंने उसे लाइफ टाइम ब्लॉक कर दिया
ABP पर श्रीसंत ने हरभजन को दिया 'लड़ने' का ऑफर, बोले- मैंने उसे लाइफ टाइम ब्लॉक कर दिया
भारत के दौरे पर कब आएंगे डोनाल्ड ट्रंप? इंडिया-US डील पर बातचीत के बीच सर्जियो गोर ने बता दिया पूरा प्लान
भारत के दौरे पर कब आएंगे डोनाल्ड ट्रंप? इंडिया-US डील पर बातचीत के बीच सर्जियो गोर ने बता दिया पूरा प्लान
Welcome To The Jungle Records: 'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'बिल्कुल गलत...', कोलंबो में भारत-पाकिस्तान के बीच ट्रैक 2 डिप्लोमेसी पर आया राम माधव का बयान, जानें क्या बताया
'बिल्कुल गलत...', कोलंबो में भारत-पाकिस्तान के बीच ट्रैक 2 डिप्लोमेसी पर आया राम माधव का बयान, जानें क्या बताया
Amarnath Yatra 2026 Guide: अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से होगी शुरू, रजिस्ट्रेशन-रूट से लेकर ट्रैवल परमिट तक... यहां जानें सबकुछ
अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से होगी शुरू, रजिस्ट्रेशन-रूट से लेकर ट्रैवल परमिट तक... यहां जानें सबकुछ
NEET में नहीं मिली मेडिकल सीट, हार नहीं मानी; रितुपर्णा को Rolls-Royce से 72 लाख सालाना का पैकेज
NEET में नहीं मिली मेडिकल सीट, हार नहीं मानी; रितुपर्णा को Rolls-Royce से 72 लाख सालाना का पैकेज
Embed widget