एक्सप्लोरर

दिल्ली: बुराड़ी में ढही चार मंजिला इमारत, 20 लोगों के दबने की आशंका, 12 निकाले गए बाहर, 2 की मौत

Delhi Building Collapse: दिल्ली के बुराड़ी इलाके में 4 मंजिला इमारत गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई. मलबे में फंसे 20 लोगों को बचाने के लिए बचाव कार्य जारी है.

Burari Building Collapse: दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सोमवार (27 जनवरी) को चार मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया था. मलबे में लगभग 20 लोगों के फंसे होने की आशंका थी, जिसके बाद से वहां बचाव कार्य जारी है. अब तक 2 बच्चों समेत 12 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है. अब दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है.

दिल्ली के बुराड़ी में इमारत ढहने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. मामला बुराड़ी में कौशिक एन्क्लेव का है, जहां 200 गज क्षेत्र में हाल ही में बनी 4 मंजिला इमारत ढह गई थी.

'हर संभव सहायता दी जाएगी'- सीएम आतिशी
इसको लेकर सीएम आतिशी ने दुख जताया था और सोशल मीडिया पोस्ट किया था. पोस्ट में उन्होंने लिखा, "बुराड़ी में इमारत गिरने की यह घटना बेहद दुखद है. मैंने स्थानीय प्रशासन से बात की है कि राहत और बचाव कार्य तेज़ी से सुनिश्चित किया जाएं. प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जाएगी."

मनोज तिवारी ने लगाया लापरवाही का आरोप
सोमवार की रात, इमारत ढहने की खबर मिलने के बाद बीजेपी सांसद मनोज तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे थे. यहां आकर उन्होंने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह बहुत बड़ी लापरवाही है. एक नवनिर्मित चार मंजिला इमारत भरभरा कर ढह जाती है. यहां आकर दिख रहा है कि यहां कोई सुविधा नहीं है. जो भी जिम्मेदार होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा."

यह भी पढ़ें: दिल्ली में फिर लौटेगी ठंड! बारिश के भी आसार, IMD ने बताया इस हफ्ते कैसा रहेगा राजधानी का मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
'अराजकता रोको-लोकतंत्र अपनाओ', चुनाव आयोग के समर्थन में ABVP ने खोला मोर्चा
'अराजकता रोको-लोकतंत्र अपनाओ', चुनाव आयोग के समर्थन में ABVP ने खोला मोर्चा
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
जमानत के बाद बाहर आने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- '24 घंटे...'
जमानत के बाद बाहर आने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- '24 घंटे...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget