एक्सप्लोरर

Delhi: बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक पर BJP सांसद बोले- 'वो बच्चे हैं, किसी का टूल नहीं बनना चाहिए'

Bajrang Punia News: पहलवान बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री सम्मान लौटाने का फैसला किया है. वहीं साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास लेने का एलान कर दिया है. अब बीजेपी सांसद की प्रतिक्रिया आई है.

Delhi News: पहलवान बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक को लेकर साउथ दिल्ली से बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी का बयान सामने आया है. बीजेपी सांसद ने सुझाव देते हुए कहा कि वो बच्चे हैं और उन बच्चों को किसी का टूल नहीं बनना चाहिए. उन्होंने देश का नाम रौशन किया है. वो प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं. खिलाड़ी को खेल की मानसिकता से काम करना चाहिए. किसी का टूल नहीं बनना चाहिए. राजनितिक लोगों की शरण में आकर पिछली बार भी उनके भविष्य से हरियाणा के नेताओं ने अपनी राजनीतिक लाभ के लिए उन्हें आगे किया. उनको सपोर्ट देने की बात कही. 

बीजेपी सांसद ने कहा, "अगर रेसलिंग एसोसिएशन (WFI) के अंदर जो भी अध्यक्ष जीत गया, उनका काम है प्रैक्टिस करें. प्रैक्टिस करते हुए, अपने आप को सुरक्षित रखते हुए, अपने जीवन को आगे सफल बनाएं, देश को आगे सफल बनाएं. मेरा सुझाव है कि वो बच्चे हैं, उन बच्चों को किसी का टूल नहीं बनना चाहिए.

प्रियंका गांधी ने की थी साक्षी मलिक से मुलाकात

इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक से मुलाकात कर एकजुटता व्यक्त की और उन्हें न्याय की लड़ाई में हर तरह से समर्थन देने का आश्वासन दिया. प्रियंका गांधी साक्षी मलिक के आवास पर पहुंचीं और उनके साथ-साथ अन्य पहलवानों से मुलाकात किया.

प्रियंका गांधी ने साक्षी मलिक को न्याय की लड़ाई में हर तरह से समर्थन देने का आश्वासन देते हुए यह भी कहा, ''दुनिया भर में देश का नाम रोशन करने वाली महिला खिलाड़ियों ने बीजेपी सांसद और तत्कालीन डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, लेकिन बीजेपी सरकार ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और उल्टे पीड़ितों को तरह-तरह से प्रताड़ित किया गया.'' प्रियंका गांधी ने कहा, ''बीजेपी अभी भी आरोपी के साथ खड़ी है और उसे हर तरह से पुरस्कृत कर रही है. देश की महिलाएं इस अत्याचार को देख रही हैं.''

ये भी पढ़ें- Delhi: ईवी एक्सपो 2023 की हुई शुरुआत, नितिन गडकरी ने वीडियो लिंक के द्वारा किया शुभारंभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
दिल्ली: प्रॉपर्टी के लिए पत्नी की हत्या, हॉलीवुड फिल्म से लिया आइडिया
दिल्ली: प्रॉपर्टी के लिए पत्नी की हत्या, हॉलीवुड फिल्म से लिया आइडिया
'पीएम से पूछना चाहता हूं कि...', पप्पू यादव के मामले पर अरविंद केजरीवाल का सवाल
'पीएम से पूछना चाहता हूं कि...', पप्पू यादव के मामले पर अरविंद केजरीवाल का सवाल
सांसद पप्पू यादव पर हमले के मामले में 4 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, आगे बढ़ी जांच
सांसद पप्पू यादव पर हमले के मामले में 4 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, आगे बढ़ी जांच

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget