एक्सप्लोरर

'आतिशी का रवैया हैरान करने वाला, केजरीवाल भी नहीं रोक पा रहे', BJP नेता कमलजीत सहरावत का वार

Delhi Politics: दिल्ली में फीस वृद्धि पर रोक के बावजूद AAP नेता आतिशी के लगातार बयान पर बीजेपी ने आरोप लगाया है कि AAP की आंतरिक कलह अब जनता के हितों को प्रभावित कर रही है.

Delhi Politics over School Fee Hike: दिल्ली की राजनीति में इन दिनों एक नया विवाद गर्माया हुआ है. निजी स्कूलों द्वारा की गई फीस बढ़ोतरी की शिकायतों के बाद दिल्ली सरकार ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल प्रभाव से बढ़ी हुई फीस पर रोक लगा दी है. शिक्षा मंत्री आशीष सूद (Ashish Sood) ने सभी निजी स्कूलों के खातों की ऑडिट कराने के निर्देश भी दिए हैं. यह फैसला लिया गया कि ऑडिट रिपोर्ट आने के बाद ही कोई भी स्कूल फीस में बदलाव कर सकेगा.

इसके बावजूद आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक दल नेता आतिशी मार्लेना (Atishi) के बयान लगातार सामने आ रहे हैं, जिसे लेकर दिल्ली BJP की महामंत्री कमलजीत सहरावत (Kamaljeet Sehrawat) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से फीस वृद्धि पर पहले ही रोक लगाई जा चुकी है, फिर भी आतिशी लगातार बयान दे रही हैं, जिससे दिल्ली की जनता हैरान है.

AAP में खींचतान, केजरीवाल भी नहीं कर पा रहे काबू- सहरावत
कमलजीत सहरावत ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के भीतर गहरी खींचतान चल रही है. उन्होंने कहा, "विधायक दल और संगठन के बीच शीत युद्ध जैसे हालात हैं. अब तो पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल भी इस अंदरूनी कलह को काबू में नहीं रख पा रहे हैं."

सहरावत ने यह भी कहा कि एक ही मुद्दे पर आतिशी मार्लेना और प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के विरोधाभासी बयान सामने आ रहे हैं, जिससे पार्टी की आंतरिक असहमति उजागर हो रही है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब फीस वृद्धि पर रोक लग चुकी है, तो दो दिन बाद भी आतिशी बयानबाजी क्यों कर रही हैं? क्या वह अपनी ही पार्टी के अध्यक्ष को पीछे धकेलने की कोशिश कर रही हैं?

बता दें कि बीजेपी की ओर से फीस वृद्धि पर रोक लगाए जाने के बावजूद आतिशी ने बीजेपी सरकार और निजी स्कूल संचालकों के बीच कथित सांठगांठ का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने 6 अप्रैल को अपने आवास पर निजी स्कूल मालिकों के साथ एक गुप्त बैठक की थी, जिसमें निजी स्कूलों को फायदा पहुंचाने पर चर्चा हुई.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget