एक्सप्लोरर

कोर्ट जाते वक्त सामने आया सीएम अरविंद केजरीवाल का वीडियो, जानें क्या बोले?

Arvind Kejriwal Arrested: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट पहुंचने से पहले उनका एक वीडियो सामने आया है. जानें इसमें वो क्या कह रहे हैं.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट जाते वक्त रहा कि उनका जीवन देश को समर्पित है, चाहे वह जेल में रहें या बाहर रहें. गुरुवार को करीब दो घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने आबकारी नीति मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

राउज अवेन्यू कोर्ट में जाने के दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा, "मेरा जीवन देश के लिए समर्पित है. चाहे मैं अंदर रहूं या बाहर रहूं."

इस बीच आप के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने शुक्रवार को कहा कि देश में  ‘अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति’ पैदा हो गई है और बीजेपी विपक्षी दलों को खत्म करने की कोशिश कर रही है. पाठक ने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी ‘‘कपटपूर्ण’’ है.

जेएनयू प्रशासन ने भड़काऊ भाषण पर लिया संज्ञान, जांच के आदेश, सभी से शांति की अपील

आप नेता ने कहा, ‘‘हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. देरी हो सकती है लेकिन अंततः न्याय मिलेगा और सच्चाई की जीत होगी.’’दिल्ली विधानसभा में ‘आप’ के मुख्य सचेतक दिलीप पांडे ने एक अन्य संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सबसे बड़ी राजनीतिक गलती साबित होगी और दिल्ली तथा देश की जनता लोकसभा चुनाव में इसका करारा जवाब देगी. 

पाठक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे केजरीवाल और ‘आप’ से डरे हुए हैं.उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति पैदा हो गई है. बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजकर या डरा-धमका कर उन्हें बीजेपी में शामिल कराकर इन दलों को खत्म कर रहे हैं. बीजेपी में शामिल होने वालों को ‘क्लीन चिट’ दी जा रही है जबकि उनकी तानाशाही का विरोध करने वालों को गिरफ्तार किया जा रहा है.’’ 

उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान मंत्री सौरभ भारद्वाज, विधायकों और पार्षदों समेत ‘आप’ के कई नेताओं को हिरासत में लिया गया.पाठक ने कहा, ‘‘दिल्ली में जो हुआ वह अकल्पनीय था. हमारे सभी नेताओं को पुलिस ने कल रात से ही नजरबंद कर दिया था. जो लोग ‘आप’ कार्यालय जा रहे थे उन्हें हिरासत में ले लिया गया.’’

उन्होंने कहा कि बीजेपी को यह समझना चाहिए कि केजरीवाल कोई साधारण नेता नहीं हैं जो गिरफ्तारी के बाद चुपचाप बैठ जाएंगे. उन्होंने कहा कि केजरीवाल दोगुनी ताकत के साथ सामने आएंगे. दिलीप पांडे ने दावा किया कि बीजेपी ने देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करवाकर अपना ‘‘राजनीतिक अहंकार’’ दिखाया है. उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी की कार्रवाई बीजेपी की ‘‘घबराहट और हताशा’’ को दर्शाती है.  पांडे ने कहा, ‘‘बीजेपी को इस भ्रम में नहीं रहना चाहिए कि केजरीवाल और मनीष सिसोदिया, संजय सिंह तथा सत्येन्द्र जैन जैसे पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं की गिरफ्तारी से ‘आप’ खत्म हो जायेगी. 

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्नी की कब्र सुरक्षित रखने की कोर्ट पहुंच शख्स, अदालत ने कहा- सार्वजनिक कब्रिस्तान पर...
पत्नी की कब्र सुरक्षित रखने की कोर्ट पहुंच शख्स, अदालत ने कहा- सार्वजनिक कब्रिस्तान पर...
दिल्ली में 37.5 लाख की लूट निकली फर्जी, कंपनी के कर्मचारियों ने ही रची थी साजिश; आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में 37.5 लाख की लूट निकली फर्जी, कंपनी के कर्मचारियों ने ही रची थी साजिश; आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में अगले 4 दिन नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली में अगले 4 दिन नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली के मजलिस पार्क में AC के शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, DRDO वैज्ञानिक का घर जलकर राख
दिल्ली के मजलिस पार्क में AC के शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, DRDO वैज्ञानिक का घर जलकर राख

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget