एक्सप्लोरर

BJP दिल्ली में नहीं करेगी सीएम चेहरे की घोषणा, अरविंद केजरीवाल बोले, 'जनता जानना चाहती है कि...'

Arvind Kejriwal on BJP: सूत्रों ने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा नहीं करेगी. अब इसी को लेकर अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है.

Arvind Kejriwal on BJP: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर गहमागहमी जारी है. इस बीच सूत्रों ने बताया कि बीजेपी चुनाव में मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा नहीं करेगी और जल्द ही उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेगी. 

बीजेपी के इस फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तंज कसा है. उन्होंने कहा, ''बिना दूल्हे की बारात है, चेहरा क्यों नहीं दे रही है बीजेपी. किसके नाम पर लड़ रहे हैं, जनता जानना चाहती है.''

बीजेपी जल्द जारी करेगी लिस्ट

बता दें कि आप अरविंद केजरीवाल के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है और पार्टी सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है. वहीं कांग्रेस ने 21 सीटों पर उम्मीदवार अब तक उतारे हैं. बीजेपी में उम्मीदवारों के नाम पर लगातार मंथन चल रहा है और जल्द ही पहली लिस्ट जारी करेगी.

आप दिल्ली में बीजेपी पर उसके वोटरों का नाम कटवाने का आरोप लगा रही है. अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार (20 दिसंबर) को कहा, ''सदन में जेपी नड्डा (बीजेपी अध्यक्ष) के पूर्वांचलियों और रोहिंग्या को लेकर दिये गये बयान से साफ़ है कि बीजेपी साज़िश के तहत वोटर लिस्ट से लोगों का नाम कटवा रही है. पूर्वांचलियों को रोहिंग्या बताकर उनका वोट काटे जा रहे है.''

उन्होंने कहा, ''दिल्ली का अधिकांश पूर्वांचल समाज AAP का वोटर है, इसलिए वोटर लिस्ट से नाम काटा जा रहा है. चुनाव आयोग ने आश्वासन दिया था, कई कदम चुनाव आयोग उठा रहा है. हम उससे संतुष्ट हैं.''

चेहरे पर AAP पूछ रही सवाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है. इससे पहले आप बीजेपी पर सवाल उठा रही है कि उसका चेहरा कौन है. 15 दिसंबर को अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, ''आज आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए. पार्टी पूरे आत्मविश्वास और पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ रही है.'' 

उन्होंने कहा कि बीजेपी गायब है. उनके पास ना CM चेहरा है, ना टीम है, ना प्लानिंग है और ना दिल्ली के लिए कोई विज़न है. उनका केवल एक ही नारा है, केवल एक ही नीति है और केवल एक ही मिशन है - “केजरीवाल हटाओ”. उनसे पूछो 5 साल क्या किया, तो वो जवाब देते हैं - “केजरीवाल को खूब गाली दी”.

दिल्ली की एक सीट पर बदल गया AAP का उम्मीदवार, जानें- क्यों लिया ये फैसला और किसे दिया टिकट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच 4 बड़े मेट्रो स्टेशन बंद, जनपथ, राजीव चौक, CS पर नहीं मिलेगी ट्रेन
दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच 4 बड़े मेट्रो स्टेशन बंद, जनपथ, राजीव चौक, CS पर नहीं मिलेगी ट्रेन
दिल्ली प्रोटेस्ट के 48 घंटे के भीतर 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के मामले में भी केस
दिल्ली प्रोटेस्ट के 48 घंटे के भीतर 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के मामले में भी केस
बंगाल से दिल्ली एयरलिफ्ट की जाएगी CRPF की 20 बटालियन, राजधानी में तैनात होंगे 2000 जवान
बंगाल से दिल्ली एयरलिफ्ट की जाएगी CRPF की 20 बटालियन, राजधानी में तैनात होंगे 2000 जवान
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
दिल्ली में छात्रों के प्रोटेस्ट पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आतंकवादी और नौटंकीबाज...'
दिल्ली में छात्रों के प्रोटेस्ट पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आतंकवादी और नौटंकीबाज...'
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
Embed widget