एक्सप्लोरर

'...तो करूंगा BJP का प्रचार', अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी के सामने रखी ऐसी क्या शर्त?

Delhi Politics: दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मार्शल के मुद्दे पर बीजेपी पर जमकर हमला बोला और कहा कि वह खुद काम नहीं करती और दूसरों के काम रोकती है.

Delhi News: दिल्ली के पूर्व सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने छत्रसाल स्टेडियम में 'जनता की अदालत' को संबोधित करते हुए बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर जमकर व्यंग्य बाण छोड़े. केजरीवाल ने पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा, ''आज मैं मोदी जी को कहता हूं कि एक ही काम कर दो फरवरी में दिल्ली के चुनाव हैं. चुनाव से पहले 22 राज्यों में बिजली मुफ्त कर दो तो दिल्ली के चुनाव में मोदी जी का प्रचार करूंगा.''

वहीं, आगे दिल्ली में आपराधिक घटनाओं का डेटा पेश करते हुए केजरीवाल ने बीजेपी को घेरा. केजरीवाल ने कहा, ''आज दिल्ली में चारों तरफ ऐसा महौल हो रहा है. रोज गोलियां चल रही हैं. गैंगस्टर ने ठिकाने बना लिए हैं. अपराध ने सारी सीमाएं तोड़ दी हैं. 90 के दशक में जो हाल मुंबई का था वो दिल्ली का हो रहा है. कितनी ऐसी घटनाएं हैं जो पुलिस के पास नहीं जातीं, पुलिस एफआईआर नहीं करती. आम आदमी का सुरक्षित जीना मुश्किल है. दिल्ली पुलिस बीजेपी के पास है."

गरीब विरोधी है बीजेपी- केजरीवाल
बस के मार्शल के मुद्दे पर बीजेपी पर हमला करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''राजनीति में आने से पहले मैंने 10 साल झुग्गियों में काम किया था. 10 साल बस में खाक छानी है. पता है मुझे वहां क्या व्यवस्था होती है. एक महिला जब बस में चढ़ती है तो सीट ना मिले तो उसके साथ क्या व्यवहार किया जाता है. मैं तीन चार बार एलजी के पास गया, पैर पकड़े और कहा कि बस मार्शल मत बंद करो. महिलाओं को असुरक्षित कर दिया और बस मार्शल कौन हैं. ये गरीब बच्चे हैं 15 हजार रुपय महीने के मिलते थे. बीजेपी गरीब विरोधी है.''

आपके सारे काम करा दूंगा, केजरीवाल का वादा
दिल्ली की जनता से आगे वादा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं आ गया हूं. आपके सारे काम करा दूंगा, सबकी नौकरी वापस कराउंगा. तनख्वाह दिलाउंगा. वहीं, पूर्व बस मार्शल से केजरीवाल ने कहा, ''आपका बड़ा भाई आ गया. हम मिलकर लड़ेंगे.'' केजरावाल ने शनिवार की घटना पर कहा, ''मैंने देखा कि कल कैसे सौरभ भरद्वाज विजेंद्र गुप्ता के पैर पड़ा था. आज कोई मंत्री बन जाए तो अहंकार हो जाता है. सौरभ भारद्वाज आपका मंत्री है. कल देश का जनतंत्र भाजपा के पैरों में पड़कर कराह रहा था.

ये भी पढ़ें- दिल्ली कांग्रेस का BJP पर बड़ा आरोप, देवेंद्र यादव ने चुनाव आयोग से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
यमुना फ्लडप्लेन में खड़ी की 22 बसें, देना होगा जुर्माना
यमुना फ्लडप्लेन में खड़ी की 22 बसें, देना होगा जुर्माना
हनुमान मंदिर में अभद्र भाषा पर विवाद, BJP सांसद क्या बोले?
हनुमान मंदिर में अभद्र भाषा पर विवाद, BJP सांसद क्या बोले?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget