एक्सप्लोरर

सीएम केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर SC के फैसले से पहले AAP ने बताई रणनीति, क्या बोले सौरभ भारद्वाज?

Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने वाला है. इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने ईडी के हलफनामे पर कड़ी आपत्ति जताई है.

Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर शुक्रवार (10 मई) को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आएगा. लोकसभा चुनाव के बीच अगर केजरीवाल को राहत मिलती है तो ये आप के लिए बड़ी राहत होगी.

इसी को लेकर जब दिल्ली के मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जमानत मिलने और नहीं मिलने दोनों सूरतों में रणनीति बदलेगी. हम चुनाव केजरीवाल के नाम पर ही लड़ेंगे.

दिलीप रे का किया जिक्र

सौरभ भारद्वाज ने कहा, ''दो-तीन दिन से सुप्रीम कोर्ट की बहस सुन रहे है. तुषार मेहता (सरकार के वकील) कह रहे हैं कि चुनाव के लिए आप किसी को बेल नहीं दे सकते. अभी कुछ हफ़्ते पहले वाजपेयी के सरकार में दिलीप रे कोयला घोटाले में दोषी पाये गये. उनको सजा भी मिली. लेकिन हाई कोर्ट ने इस पर स्टे लगा दिया ताकि वो चुनाव लड़ सकें.''

आप नेता ने आगे कहा, ''एक आरोपी की सजा पर स्टे लगाकर उसे चुनाव लड़ने के लिये बेल दी, जो बीजेपी से चुनाव भी लड़ रहे हैं. इसके खिलाफ ये लोग सुप्रीम कोर्ट भी नहीं गये. वहीं केजरीवाल के मामले में चीजें अलग है. यही केन्द्र सरकार अलग-अलग मामलों में अलग-अलग मापदंड रखती है. ऐसे क्यों है?''

ईडी ने जमानत का किया विरोध

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को केंद्रीय एजेंसी ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. सीएम ने गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हम अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर सुनवाई कर सकते हैं.

शुक्रवार को शीर्ष अदालत का इसपर फैसला आ सकता है. ईडी ने जमानत का कड़ा विरोध किया है. ईडी ने गुरुवार को कहा कि कि चुनाव में प्रचार करने का अधिकार न तो मौलिक अधिकार है और न ही संवैधानिक.

अरविंद केजरीवाल की जमानत का ED ने SC में किया विरोध तो कपिल सिब्बल बोले, 'हार्दिक पटेल दोषी करार दिया गया और...'

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह की मौजूदगी में MCD-NDDB का करार, CM रेखा बोलीं- यमुना स्वच्छता अभियान को मिलेगा बल
अमित शाह की मौजूदगी में MCD-NDDB का करार, CM रेखा बोलीं- यमुना स्वच्छता अभियान को मिलेगा बल
Delhi SIR News: दिल्ली में एसआईआर की समयसीमा बढ़ी, जानें अब कब आएगा फाइनल वोटर लिस्ट?
दिल्ली में SIR की समयसीमा बढ़ी, जानें अब कब आएगा फाइनल वोटर लिस्ट?
Delhi News: दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन चक्र', 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 गाड़ियां बरामद
दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन चक्र', 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 गाड़ियां बरामद
ITO पर बनेगा दिल्ली सरकार का नया सचिवालय, 30 मंजिला दो ट्विन टावर स्काईवॉक से जुड़ेंगे
ITO पर बनेगा दिल्ली सरकार का नया सचिवालय, 30 मंजिला दो ट्विन टावर स्काईवॉक से जुड़ेंगे

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget