एक्सप्लोरर

CM केजरीवाल के खिलाफ ED ने दाखिल की चार्जशीट तो संदीप पाठक बोले- 'कोर्ट ने तो पहले ही...'

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति मामले में फिलहाल जेल में हैं. अब ईडी ने उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है जिसपर आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया आई है.

Sandip Pathak on ED Chargesheet: आप नेता संदीप पाठक (Sandeep Pathak) ने सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी मामले में कहा कि ED की जांच और चार्जशीट में कोई सबूत नहीं है. निचली अदालत ने भी अपने फ़ैसले में कहा था कि ED मनी ट्रेल को साबित करने में फेल हो गई है. इस फ़ैसले में यह भी लिखा है कि ED मनी ट्रेल खोजने में विफल हो गई है. 

संदीप पाठक ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट तौर पर लिखा है कि ईडी यह बताने में असफल रही है कि पूरे पैसे कहां से आए और कहां गए. इसमें ये भी लिखा गया है कि ईडी पैसा खोज नहीं पा रही है और जब तक पैसा नहीं खोज पा रही है तब तक ईडी चाहती है कि अरविंद केजरीवाल को जेल में रखा जाए. ये विचित्र स्थिति है. यह कोर्ट के आदेश में स्पष्ट तौर पर लिखा है. एक रुपये भी बरामद नहीं हुए हैं.''

कोर्ट ने ईडी की सच्चाई ला दी है सामने- संदीप
आप नेता संदीप पाठक ने कहा, ''BJP द्वारा रचित शराब घोटाले में दो वर्षों में ED द्वारा हज़ारों जगहों पर छापा मारने के बाद देश को सिर्फ़ एक और चार्जशीट मिली है. इस चार्जशीट में ED ने अरविंद केजरीवाल जी और आम आदमी पार्टी की आरोपी बनाया है इस चार्जशीट में जो भी बात कही गई हैं, उसपर निचली अदालत ने 20 जून को विस्तार से अपना फ़ैसला सुनाया था और ED की जांच की सच्चाई बताई थी.''

ईडी ने चार्जशीट में कही यह बात
उधर, ईडी ने शराब नीति मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है. सीएम अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को आरोपी बनाया गया है. इसमें केजरीवाल को घोटाले का किंगपिन और साजिशकर्ता बताया गया है. 

ये भी पढ़ें- Delhi University में लॉ स्टूडेंट्स को मनुस्मृति पढ़ाने की तैयारी, जानें क्यों विरोध कर रहे प्रोफेसर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, पुलिस ने की लौटने की अपील
CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, कहा- सरकार ने मानी हमारी तीनों मांगें
CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, कहा- सरकार ने मानी हमारी तीनों मांगें
'प्रधानमंत्री ने खुद...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर BJP की पहली प्रतिक्रिया
'प्रधानमंत्री ने खुद...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर BJP की पहली प्रतिक्रिया
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष

Embed widget