एक्सप्लोरर

Delhi: 'क्यों BJP को बुजुर्गों की...', संजीवनी योजना को लेकर AAP का निशाना, लगाया ये आरोप

Delhi Election 2025: आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी बुजुर्गों को मिलने वाली ‘संजीवनी योजना‘ का विरोध कर रही है, जिसके तहत सभी बुजुर्गों का महंगे से महंगा इलाज मुफ्त में होना है.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी और बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच संजीवनी योजना को लेकर भी सियासत तेज हो गई है. आम आदमी पार्टी ने सवाल पूछा कि बीजेपी बुजुर्गों को मिलने वाली 'संजीवनी योजना' का क्यों विरोध कर रही है? आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस योजना की घोषणा की थी.

आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ''क्यों बीजेपी को बुजुर्गों की अच्छी सेहत से इतनी परेशानी है? 60+ बुजुर्गों को मुफ्त इलाज मिलना चाहिए. सरकारी हो या प्राइवेट, खर्च की कोई पाबंदी नहीं होनी चाहिए. लेकिन, बीजेपी बुजुर्गों को मिलने वाली ‘संजीवनी योजना‘ का विरोध कर रही है, जिसके तहत सभी बुजुर्गों का महंगे से महंगा इलाज मुफ्त में होना है.''

संजीवनी योजना से ये लोग बुरी तरह से बौखला गए- अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग और महिला कल्याण विभाग ने महिला सम्मान और संजीवनी योजना को लेकर एक नोटिस जारी किया था. इसमें कहा गया था कि दिल्ली सरकार की इस प्रकार की फिलहाल कोई योजना नहीं है. इस नोटिस को लेकर आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ''महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना से ये लोग बुरी तरह से बौखला गए हैं. अगले कुछ दिनों में फर्जी केस बनाकर आतिशी जी को गिरफ्तार करने का इनका प्लान है.''

संजीवनी योजना के खिलाफ NDMC में प्रस्ताव पारित

बता दें कि दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने गुरुवार (26 दिसंबर) को AAP सरकार की ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ और ‘संजीवनी योजना’ की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया था. नगर पालिका की परिषद बैठक की अध्यक्षता बीजेपी की सांसद बांसुरी स्वराज ने की थी. बैठक में एनडीएमसी के अध्यक्ष केशव चंद्रा, उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल, विधायक और एनडीएमसी सदस्य समेत कई और नेताओं ने हिस्सा लिया.

कुलजीत सिंह चहल ने आरोप लगाते हुए कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल महिलाओं के लिए 2,100 रुपये प्रति माह और 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के नागरिकों के लिए अन्य लाभों के झूठे वादों के साथ इस तरह की धोखाधड़ी वाली योजनाओं के जरिए दिल्ली के नागरिकों को गुमराह कर रहे हैं. नगरपालिका का यह प्रस्ताव दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभागों की ओर से बुधवार को सार्वजनिक नोटिस जारी करने के बाद आया.

ये भी पढ़ें: '2025 के विधानसभा चुनावों में हार तय मान चुकी AAP...,' देवेंद्र यादव ने साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद पप्पू यादव पर हमले के मामले में 4 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, आगे बढ़ी जांच
सांसद पप्पू यादव पर हमले के मामले में 4 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, आगे बढ़ी जांच
नरेला जेल को मिलेगी 27 एकड़ अतिरिक्त जमीन, तिहाड़ पर घटेगा दबाव
नरेला जेल को मिलेगी 27 एकड़ अतिरिक्त जमीन, तिहाड़ पर घटेगा दबाव
दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी
दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी
AAP के पूर्व विधायक नरेश बाल्यान को  मकोका के मामले में दिल्ली HC से बड़ा झटका
AAP के पूर्व विधायक नरेश बाल्यान को  मकोका के मामले में दिल्ली HC से बड़ा झटका

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Embed widget