एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Weather Today: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में अगले 24 घंटे बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Chhattisgarh: रायपुर मौसम विभाग ने 9 से अधिक जिलों में अगले 24 घंटे के लिए तेज बारिश की अलर्ट जारी किया है. रायपुर में काले घने बादल छाए हुए हैं. इसके साथ यहां अर्ली मॉर्निंग बारिश भी शुरू हो गई है.

Weather Today In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में पिछले 3 दिन से रुक रुक कर बारिश हो रही है. बस्तर संभाग में तो जमकर ओलावृष्टि हुई है. इसके अलावा मध्य छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश जारी है. अब आज फिर से मौसम विभाग (IMD) ने अगले 4 घंटे के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसमें प्रमुख रूप से मध्य छत्तीसगढ़ शामिल है. इस लिहाजा आज भी लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन किसानों की परेशानी बढ़ेगी.

दरअसल, रायपुर मौसम विभाग ने 9 से अधिक जिलों में अगले 24 घंटे के लिए तेज बारिश की अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के जशपुर, कबीरधाम (Kabirdham), मुंगेली, बेमेतरा, बिलासपुर (Bilaspur), रायपुर (Raipur), बलोदा बाजार, जांजगीर और महासमुंद (Mahasamund) के साथ- साथ कई जिलों में अगले 24 घंटे तेज बारिश होगी. साथ ही एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आंधी चलने और वज्रपात होने की भी प्रबल संभावना है. इसका असर मंगलवार सुबह से राजधानी रायपुर में देखने को मिल रहा है. रायपुर में काले घने बादल छाए हुए हैं. इसके साथ रायपुर में अर्ली मॉर्निंग बारिश भी शुरू हो गई है.

इस कारण हो रही है छत्तीसगढ़ में बारिश

रायपुर मौसम विभाग के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि ऊपरी हवा का एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पूर्व राजस्थान और उससे लगे क्षेत्र में 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक द्रोणिका और हवा की अनियमित गति अंदरूनी तमिलनाडु से मध्य छत्तीसगढ़ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. इस कारण छत्तीसगढ़ में बारिश हो रही है. आज भी राज्य में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने और गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.

पिछ्ले 24 घंटे में इन इलाकों में जमकर बारिश

बता दें पिछले 24 घंटे में गडई-, माकड़ी , कुसमी, दुर्ग, नारायणपुर , प्रतापपुर, भैयाथान, औरछा, मानपुर, महासमुंद, डोंगरगढ़,फरसगांव, सहसपुर लोहारा, सिमगा, बिल्हा, बेमेतरा, बलौदा, लैलूंगा, करतला, डॉजी, डोंगरगांव, छुईखदान, रामानुजगंज, केशकल, साजा, खैरागढ़, थानखमरिया, बेरला, चांपा और रायगढ़ में बारिश दर्ज हुई है.

ओलावृष्टि से बस्तर और सरगुजा संभाग में हुआ नुकसान! 

गौरतलब है कि, पिछले दो दिन की बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. किसान नेता पारसनाथ साहू ने बताया कि ओलावृष्टि के कारण बस्तर और सरगुजा संभाग में किसानों को ज्यादा नुकसान होने की खबर मिल रही है. इसके अलावा गेहूं और सब्जियों की फसल को भी भारी नुकसान की उम्मीद जताई जा रही है. इसके अलावा कुछ इलाकों में ओलावृष्टि से मकानों टूटने और तेज हवा से घरों की छत बिखरने की भी तस्वीर आई है. 

Chhattisgarh: बस्तर के सिविल अस्पताल में टॉर्च की रोशनी में होता है इलाज, बिजली नहीं होने से डॉक्टर्स भी परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget