एक्सप्लोरर

Durg News: दुर्ग के लोगों को अभी से सताने लगा बरसात में होने वाली बीमारी का डर, बड़े नालों की सफाई में जुटा प्रशासन

Durg: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अक्सर देखा जाता है कि दुर्ग शहर के शंकर नाले में अक्सर बाढ़ आ जाती है. वहीं सुपेला के कोसा नाला में भी बाढ़ आने से इलाकों में पानी भर जाता है.

Chhattisgarh News: पूरे देश में अभी लोग गर्मी की समस्या से जूझ रहे हैं. देश में कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है. अक्सर देखा जाता है कि बरसात के समय कई इलाकों में पानी भर जाता है. इसकी सबसे बड़ी वजह होती है कि बड़े नालो और छोटे नालियों की साफ-सफाई नहीं होना. जिसकी वजह से बरसात के समय उन बड़े नालों और नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों में घुसने लगता है. ऐसे में बरसात में होने वाली बीमारियों  का डर अभी से लोगों को सताने लगा है.

प्रशासन अभी से कार्य में जुटा
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की बात की जाए तो जिले में अक्सर देखा जाता है कि दुर्ग शहर के शंकर नाले में अक्सर बाढ़ आ जाती है. वहीं सुपेला के कोसा नाला में भी बाढ़ आने से इलाकों में पानी भर जाता है. ऐसे में निगम प्रशासन अभी से इन समस्याओं को दूर करने में जुट गया है. भिलाई नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे बड़े नालों की सफाई कराने का निर्देश दे चुके हैं और खुद दौरा करके सफाई कार्यो का जायजा ले रहे हैं.

Raipur News: विधानसभा चुनाव की तौयारियों में जुटे सीएम भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री समेत 3 मंत्री हेलीकॉप्टर से जान रहे जमीनी हकीकत


Durg News: दुर्ग के लोगों को अभी से सताने लगा बरसात में होने वाली बीमारी का डर, बड़े नालों की सफाई में जुटा प्रशासन

यहाँ किया जा रहा है काम
भिलाई का कोसानाला में चैनेलाइजेशन कार्य किया जा रहा है. जिसका जायजा लेने भिलाई निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे सुबह प्रियदर्शिनी परिसर आश्रय स्थल के पास पहुंच गए. वहां पर पुल के समीप चैनेलाइजेशन का कार्य किया जा रहा था. एक तरफ लगभग 200 मीटर तक कार्य पूरा हो चुका है. आयुक्त सर्वे ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य युद्धस्तर पर हो और बारिश के पूर्व काम समाप्त कर लिया जाए.

महापौर ने दिए निर्देश
आपको बता दे कि महापौर नीरज पाल ने अधिकारियों को समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं. ताकि बारिश के दिनों में नाला और नालियों का पानी ना रुके. कोसा नाला के बस्तियों में बारिश का पानी नाला के ओवरफ्लो होने के कारण घरों में न घुसे. लगभग 5 किमी तक कोसानाला के चैनेलाईजेशन का कार्य हो रहा है. सूर्या मॉल के पास पुलिया के दोनों ओर अधिकतम कार्य हो चुका है.


Durg News: दुर्ग के लोगों को अभी से सताने लगा बरसात में होने वाली बीमारी का डर, बड़े नालों की सफाई में जुटा प्रशासन

इस ओर भी प्रशासन को देना हो ध्यान
नेशनल हाईवे के किनारे बने बड़े नालियों में अक्सर जाम होने की वजह से नेशनल हाईवे के सड़कों पर हर साल पानी भर जाता है. जिसकी वजह से नेशनल हाईवे से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. शहर की बात करें तो भिलाई का पावर हाउस चौक के पास हर साल हाईवे के किनारे बने नालियों की सफाई नहीं होने की वजह से पूरी सड़कों पर पानी भर जाता है. प्रशासन को जरूरत है कि नेशनल हाईवे के किनारे बने नालियों की भी सफाई की जाए. ताकि आने वाले समय बरसात में नेशनल हाईवे पर पानी ना भरे.

बहुत जल्द लेंगे मिटिंग
दुर्ग जिले के कलेक्टर डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने बताया कि हम बहुत जल्द बरसात में होने वाले जलभराव को लेकर मीटिंग करने वाले हैं. मीटिंग में शहर में जलभराव के स्थिति के बारे में बात की जाएगी. उसके बाद बरसात में होने वाले जलभराव को देखते हुए दिशा-निर्देश दिए जाएंगे.

15 जून तक आ सकता है छत्तीसगढ़ में मानसून
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में 15 जून से मानसून आने की संभावना होती है. इसे देखते हुए भिलाई महापौर और आयुक्त ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं. ताकि लोगों को बरसात के समय होने वाली समस्याओं का समाधान हो सके और लोगों को किसी तरह की जलभराव की स्थिति ना बने.

यह भी पढ़ें-

Chhattisgarh के लोगों को मिल सकती है गर्मी से राहत, अगले कुछ दिनों तक इन इलाकों में बारिश की संभावना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget