एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने बॉयकॉट गैंग को लताड़ा, कहा- 'ये अपने आप चुप हो जाएंगे यदि...'

Raipur News: स्वरा भास्कर हमर पाहुना क्रार्यक्रम में शामिल होने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार के काम की जमकर तारीफ की.

Raipur News: बॉलीवुड फिल्मों (Bollywood Movies ) को लेकर इन दिनों बॉयकॉट का ट्रेंड चल रहा है, जिसके चलते कई बड़े बजट की फिल्मों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. बॉयकॉट ट्रेंड (Boycott Trend) के चलते कई बड़े निर्माता-निर्देशक अपनी फिल्मों को रिलीज करने से घबरा रहे हैं. इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने  बॉयकॉट गैंग को लेकर बड़ा बयान दिया है. स्वरा ने कहा कि बॉलीवुड में अच्छी फिल्में बन रही हैं.  बॉयकॉट करने वाले केवल सोशल मीडिया तक सीमित हैं. वे केवल शोर शराबा करते हैं. मीडिया वाले उन्हें तवज्जो देना बंद करें तो वे अपने आप ही चुप हो जाएंगे.

 छत्तीसगढ़ सरकार की जमकर की तारीफ

दरअसल स्वरा भास्कर शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचीं. स्वरा संस्कृति विभाग के कार्यक्रम हमर पाहुना में शामिल होने गई थीं. इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ी कल्चर और छत्तीसगढ़ी पकवान का आनंद लिया और राज्य के इंग्लिश मीडियम स्कूल का निरीक्षण भी किया. सरकार की पहल की स्वरा भास्कर ने जमकर तारीफ की. 

प्राइवेट स्कूलों से बेहतर छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल
उन्होंने एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूल इंटरनेशनल लेवल का स्कूल है. सरकारी स्कूल के बच्चे बढ़िया अंग्रेजी बोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल  प्राइवेट स्कूल से बेहतर हैं. वहीं संस्थानों के निजी निजीकरण को लेकर उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थान इस वक्त देश में बिक रहे हैं और एक ऐसी सरकार जो सरकारी तंत्र है उसमें इन्वेस्ट कर रही है. छत्तीसगढ़ सरकार जिस चीज में इन्वेस्ट कर रही उससे जनता का लाभ एक बार नहीं पीढ़ी दर पीढ़ी होगा.

ट्विटर पर ट्रोल करने वालों को स्वरा का शुक्रिया

स्वरा भास्कर देश के ज्वलंत मुद्दों पर मुखरता से अपनी बात रखती हैं. कई बार सोशल मीडिया पर इसके चलते उन्हें ट्रोल भी होना पड़ता है. इस मामले पर स्वरा भास्कर ने एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए कहा है कि मैं देश के लिए केवल गाली खाती हूं. ट्विटर पर ट्रोल करने वालों का शुक्रिया, आप मेरा नाम रौशन कर रहे हैं. मुझे पीआर की जरूरत ही नहीं है. आप ही लोग मेरे पीआर का काम कर देते हो.

छत्तीसगढ़ में कर सकती हैं अपनी अगली फिल्म की शूटिंग
गौरतलब है कि इसी शुक्रवार को एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की 'जहां चार यार' फिल्म रिलीज हुई है. ये चार शादीशुदा महिलाओं की दोस्ती पर आधारित फिल्म है. स्वरा फिल्म के प्रचार-प्रसार में जोरशोर से जुटी हैं. रायपुर में कई जगहों पर पब्लिक गैदरिंग कर उन्होंने फिल्म का प्रचार किया. वहीं उन्होंने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ की खूबसूरत लोकेशनों पर शूट करने में भी दिलचस्पी दिखाई है. स्वरा ने एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में रेकी के लिए प्रोड्यूसर से बात करेंगी.

यह भी पढ़ें:

Surguja Fraud News: जेल से भाई को छुड़ाने UP से अम्बिकापुर पहुंचा था युवक, जमानत दिलवाने के नाम हुई इतने लाख की ठगी

PM Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर बोले रमन सिंह- वे विजनरी लीडर, जानिए CM बघेल ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget