एक्सप्लोरर

Surguja: सरकारें बदलती गईं लेकिन सरगुजा में पूरा नहीं हो पाया सड़क निर्माण, जान-जोखिम में डालने को मजबूर लोग

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर काम पूरा न हो पाने के कारण आम लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सड़कें बारिश में दलदल का रूप ले लेती हैं.

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सरगुजा (Surguja) जिले में एनएच 130 पर शुरू हुआ सड़क निर्माण (Road Construction)का काम 6 वर्षों में भी पूरा नहीं हो पाया है. जबकि इस सड़क का निर्माण तीन साल में पूरा हो जाना चाहिए था. अधिकारियों और ठेकेदार की इस लेटलतीफी का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है. सड़क निर्माण नहीं होने के कारण दावा और कुंवरपुर बांध के नजदीक की सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है और हर समय जाम की स्थिति बन जाती है. इसके साथ ही आधे-अधूरे सड़क और संकेतक नहीं होने के कारण लोग दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं. 

अम्बिकापुर से शिवनगर के बीच 242 करोड़ की लागत से 52 किलोमीटर सीसी सड़क निर्माण का 2017 में शुरू किया गया था और वर्ष 2020 तक कार्य पूरा हो जाना चाहिए था. शुरुआती दौर में काम की गति धीमी थी और फिर कोरोना काल में काम प्रभावित हुआ, लेकिन उसके बाद स्थिति सामान्य होने के बाद भी काम ने रफ्तार नहीं पकड़ी और इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है.  कच्ची सड़क पर बारिश होते ही कीचड़ और दलदल जैसी स्थिति पैदा हो जाती है.सड़क के निर्माण को लेकर अधिकारी और प्रशासन गंभीरता से नहीं ले रहा है. आवागमन के लिए बनाए गए डायवर्सन के बीच से पानी बहता है, जिससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 

नहीं किए गए सुरक्षा के उपाय
एनएच द्वारा सड़क का निर्माण करा लिया गया है लेकिन सड़क के अलावा साइड सोल्डर और नाली का काम अब भी अधूरा है. डांड़गांव और गुमगा सहित अन्य स्थानों पर नाली बना दी गई लेकिन ढक्कन लगाने का कार्य अधूरा है. ऐसे में आए दिन मवेशी खुली नालियों में गिर रहे हैं. एनएच की सड़क पर निर्माण के नाम पर सीसी सड़क बना दी गई है लेकिन सुरक्षा मानकों का ख्याल नहीं रखा गया है. एनएच पर संकीर्ण पुलिया, खतरनाक मोड़ जैसे संकेतक नहीं लगाए गए है और ना ही सड़क पर रेडियम लगाया गया है. जिससे रात में आवागमन करने वालों को सुविधा हो सके. उधर, उप अभियंता गौतम नरबरिया ने कहा कि सड़क सुधार और काम जल्द पूरे करने के निर्देश ठेकेदार को दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें-  Chhattisgarh News: दंतेवाड़ा में एनएमडीसी प्रबंधन के खिलाफ धरने पर बैठे हजारों आदिवासी, इसलिए हो रहा विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget