एक्सप्लोरर

Sukma: सुकमा में नक्सलियों के प्लांट IED की चपेट में आए दो जवान, सड़क निर्माण को सुरक्षा देते वक्त हादसा

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों पर आईईडी के जरिए हमला करने का सिलसिला जारी है. सुकमा में आईईडी की चपेट में आने पर दो जवान घायल हो गए हैं.

Sukma News: छत्तीसगढ़ के सुकमा (Sukma) जिले में नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए प्रेशर आईईडी बम (IED Bomb) की चपेट में आने से डीआरजी के 2 जवान घायल हो गए. घायल जवानों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट (Airlift) करने की तैयारी की जा रही है. सुकमा के एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि किस्टाराम थाना क्षेत्र के डब्बामरका इलाके में डीआरजी, सीआरपीएफ 217 वाहिनी और कोबरा 208 वाहिनी के जवान संयुक्त रूप से सड़क निर्माण में सुरक्षा देने के लिए सलातोंग की ओर निकले हुए थे.  इसी दौरान  सलातोंग के पास नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए प्रेशर आईईडी पर दो जवानों का पैर पड़ गया. जिससे प्रेशर बम ब्लास्ट हो गया, बम के ब्लास्ट होने से 2 जवान बम की चपेट में आ गए. 

एसपी ने बताया कि साथी जवानों ने घायलों को नजदीकी पुलिस कैंप में पहुंचाया, जहां घायल जवानों का प्राथमिक उपचार किया गया, और इसके बाद जवानों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करने की तैयारी सुकमा पुलिस के द्वारा की जा रही है. बताया जा रहा है कि दोनों जवानों को सिर और पैर में  गंभीर चोट आई है. घायल जवान का नाम टी. लक्ष्मण  और के.भीमा बताया जा रहा है.

एक महीने में 10 से अधिक जवान हुए घायल
नक्सलियों द्वारा पहले से प्लांट प्रेशर आईईडी बम और अन्य आईईडी जवानों के लिए काफी घातक साबित हो रहा है. पिछले एक महीने में ही अब तक आईईडी की चपेट में आकर 10 से ज्यादा जवान घायल हो चुके हैं. वहीं दो ग्रामीण  और एक जवान की जान भी जा चुकी है. बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में सुरक्षाबल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए हमेशा से ही आईईडी बम का इस्तेमाल नक्सली करते आए हैं और जवानों को इस आईईडी से काफी नुकसान भी हुआ है.

बस्तर में ग्रामीणों और मवेशियों को भी हो चुका है नुकसान
इसके अलावा नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में इससे पहले भी बस्तर के ग्रामीण व मवेशी भी आ चुके हैं, नक्सलियों का यह आईईडी नक्सल मोर्चे तैनात जवानों और स्थानीय ग्रामीणों के लिए बेहद घातक साबित हो रहा है. इधर दोनों जवानों में से एक जवान की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है और इन्हें बेहतर इलाज के लिए राजधानी रायपुर एयर लिफ्ट किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh CM Oath Taking: आ गई शपथ ग्रहण की तारीख, 13 दिसंबर को विष्णु देव साय संभालेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का कार्यभार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget