एक्सप्लोरर

Sukma Flood: सुकमा में बारिश का कहर, नेशनल हाइवे डूबा, BJP कार्यालय, घरों और दुकानें में घुसा तुंगल बांध का पानी

बस्तर में भी मूसलाधार बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया हैसुकमा नेशनल हाईवे पूरी तरह से डूब गयाहै तुंगलबांध के पानी से सड़कों और घरों मेंलबालब पानी भर गया हैनेशनल हाईवे में जाम की स्थिति बनी हुईहै

Sukma Flood: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बारिश का कहर जारी है. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से दंगल बांध का पानी सुकमा शहर तक आ पहुंचा है, जिससे छत्तीसगढ़ को हैदराबाद से जोड़ने वाली नेशनल हाईवे पूरी तरह से डूब गया है. साथ ही घरों में भी लबालब पानी भर गया है. इसके अलावा रूमि नगर में स्थित बीजेपी कार्यालय, राम मंदिर समेत सड़क के किनारे कई दुकानों में पानी भर गया है. 

बताया जा रहा है कि बीजेपी कार्यालय के ठीक पीछे एक तालाब के फटने से पानी अचानक सड़क पर पहुंच गया, जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी हो रही है. वहीं, अगर अगले 48 घंटों तक मूसलाधार बारिश होती है तो नेशनल हाईवे पूरी तरह से बंद हो जाएगा और नेशनल हाईवे के दोनों तरफ मौजूद घर और दुकान पूरी तरह से बाढ़ के पानी में जल मग्न हो जाएंगे.

तुंगल बांध में भरा पानी, बढ़ी परेशानी
सुकमा जिले में भी पिछले 2 दिनों से हो रही तेज बारिश ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. शहर के रूमि नगर में बुधवार सुबह से अचानक सड़क पर पानी भरने लगा. लोगों को कुछ समझ आता देखते ही देखते पानी का स्तर बढ़ने लगा. सड़क पर जलभराव की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई. लोगों को सड़क पार करने से रोका गया. तालाब का पानी सड़क के एक हिस्से में भर गया, जिसके कारण आवागमन के लिए एक साइड को ही खोला गया.

वहीं, पानी निकासी के लिए नगरीय प्रशासन द्वारा जेसीबी के माध्यम से डिवाइडर को तोड़ा गया. तुंगल बांध में पानी लबालब भर जाने की वजह से बांध का पानी शहर की ओर बढ़ने लगा और जिससे नेशनल हाईवे पूरी तरह से डूब गया और आसपास के कई घरो में  में भी पानी घुस गया. इस  बांध के पानी से सुकमा का बीजेपी कार्यालय भी अछूता नहीं रहा और बीजेपी कार्यालय में भी लबालब पानी भर गया. सुकमा नगर पालिका के सीएमओ का कहना है कि लगातार पानी के निकासी के लिए व्यवस्था की जा रही है. जेसीबी और अन्य मशीनों  के साथ कर्मचारियों को भी लगाया गया है. हालांकि, अगर इस तरह ही लगातार मूसलाधार बारिश होने से परेशानी बढ़ सकती है.

सुकमा में शबरी नदी भी पूरे शबाब पर
इधर शबरी नदी भी अपने पूरे शबाब पर है लेकिन जिले में बैक वाटर की अभी कोई परेशानी नहीं है. गौरतलब है कि बीते साल ही बारिश के मौसम में शबरी नदी के बैक वॉटर की वजह से सुकमा जिले के कोंटा ब्लॉक में  सैकड़ों मकान डूब गए थे और नेशनल हाईवे में भी 10 दिनों तक लबालब पानी भरा रहा जिससे आवागमन पूरी तरह से प्रभावित रहा. हालांकि लगातार सुकमा जिले के साथ-साथ बस्तर संभाग के अन्य जिलों में भी मूसलाधार बारिश जारी है, जिससे कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं.

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Election: अरविंद केजरीवाल की छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी रणनीति, 20 हजार गांवों में बनाई जा रही समिति, बस्तर में बड़ी सभा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget