एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ के सुकमा में माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में घातक ह​थियार और विस्फोटक बरामद

Chhattisgarh News: सुकमा में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान माओवादियों के ठिकानों से 9 रायफल, 20 BGL (बैरल ग्रेनेड लांचर), 6 डेटोनेटर, सहित समेत बम बनाने के घातक सामान अपने कब्जे में लिया.

Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों सहित कई सुरक्षा एजेंसियों ने रविवार (23 मार्च) को एक सर्च ऑपरेशन के दौरान माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों ने माओवादियों के दो अलग-अलग ठिकानों से भारी मात्रा में डंप हथियार और विस्फोटक अपने कब्जे में लिए हैं.

दरअसल, सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस बल, सीआरपीएफ सेकंड वाहिनी, 203 वाहिनी कोबरा, सीआरपीएफ 131 वीं वाहिनी ने ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू की थी. सुकमा जिले के मरकनगुड़ा और मेटागुड़ा जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को विस्फोटक सहित अन्य सामग्री मिले. बताया गया है कि माओवादियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए ये हथियार और विस्फोटक अपने लिए छुपा कर रखे थे.

रायफल, डेटोनेटर और बम समेत अन्य घातक सामान बरामद 

सुकमा में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान माओवादियों के ठिकानों से 9 राइफल, 20 BGL (बैरल ग्रेनेड लांचर), 6 डेटोनेटर, 6 देसी डेटोनेटर , 2 सेमीकंडक्टर सर्किट, समेत बम बनाने का समान बरामद, नक्सल साहित्य, दवाइयां और नक्सल वर्दियां भी बरामद की है. 

सुकमा के पुलिस अधिकारी के मुताबिक सर्च ऑपरेशन टीमों ने गुप्त सूचना के आधार पर दुलेड़ सुरक्षा शिविर के पास मरकनगुडा गांव की जंगली पहाड़ी और मेट्टागुडा गांव में नए शिविर के पास जंगल में माओवादियों के ठिकानों की सूचना मिली थी. 

13 मार्च को 2 नक्सली हुए थे गिरफ्तार 

बता दें कि लंबे समय से सुकमा में अलग-अलग सुरक्षाबलों की टीमें नक्सलियों और माओवादी गतिविधियों का पूरी तरह से खात्मा करने की मुहिम में जुटी हैं. इस मुहिम के तहत ही 13 मार्च को सुरक्षाबलों ने 2 नक्सलियों को गिरफ्तार किया था. सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की पहचान राशन की आपूर्ति करने वाले मुचाकी सुरेश (28) और पुनेम हिड़मा (25) को जगरगुंडा थाना क्षेत्र के कुंदेड़ गांव के जंगल से गिरफ्तार किया था.

छत्तीसगढ़ में दो दिन पहले भी अलग-अलग मुठभेड़ों में 30 नक्सली मारे गए थे. इनमें बीजापुर जिले में 26 और कांकेर इलाके के 4 नक्सली शामिल थे. बीजापुर में एनकाउंटर में पुलिस का 1 जवान भी शहीद हुआ था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
CM साय बोले, 'आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल'
CM साय बोले, 'आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल'

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget