एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: बर्तन चमकाने के बहाने साफ कर दिए सोना-चांदी, ठगों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को लगाया लाखों का चूना

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में ठगों ने लोगों को ठगने के लिए नए तरीके का इजाद किया है. बर्तन चमकाने के बहाने ठगों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को लाखों का चूना लगा गए.

Chhattisgarh News Today: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में बर्तन मांजने के बहाने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से 1,29,175 रुपये के सोने चांदी के गहने लेकर रफूचक्कर हो जाने वाले दो अज्ञात ठग के खिलाफ सारंगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर के जांच शुरू कर दी है. साथ ही पुलिस ने फरार ठगों की तलाश शुरू कर दी है.

वहीं इस मामले में ठगी का शिकार होने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की माने तो उसे ठगने वाले आरोपियों ने पतंजलि प्रोडक्ट बेचने का हवाला दिया था. फिर बातों ही बातों में उलझाकर उसे चमकाने वाले पाउडर दिखा कर सोने चांदी के गहने निकलवा लिया और एक पेपर में लपेट कर दे दिया, जिसमें बाद में पत्थर निकले. इस मामले में सारंगढ़ पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जुर्म पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है.

ठगों ने ऐसे किया सोने-चांदी पर हाथ साफ 

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि वार्ड क्रमांक 13 के बीडपारा निवासी सहोद्रा सिंह ठाकुर उर्फ बबली 1 मार्च को अपने पूर्व पार्षद के निवास में थी. उसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति पतंजलि का सामान बेचने के नाम से घर आये और बर्तन मांजने का पाउडर दिखाया.

साथ ही उन्होंने उसे साफ करके भी दिखाया. बातों ही बातों में आरोपियों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को सोने के जेवर को भी साफ करने की बात कहते हुए उसके सोने की चैन और एक अंगूठी को साफ करने के लिए मांग ली. 

उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सामने ही बैठी रहीं, जिसे आरोपियों ने एक बर्तन में पानी मंगवाया और उसे पानी में डालने को कहते हुए जेवरात को निकालकर एक कागज में पाउडर के साथ लपेट कर कर रख दिया. जिसे थोड़ी देर बाद खोलने को कह की चले गये.

वहीं जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को शक हुआ. जब उसने कागज खोल कर देखा तो उसमें पत्थर था. जेवर की जगह दो पत्थर देख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के होश उड़ गए. जब तक वह आरोपियों के पीछे दौड़ीं आरोपी मौके से फरार हो गये थे.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस 

पुलिस ने बताया कि इस मामले कर रिपोर्ट पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के निवास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो उसमें दो युवक नजर आ रहे थे. इससे सारंगढ़ पुलिस आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर आने वालों से लेकर मिलते जुलते लोगों से भी पूछताछ कर रही है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: सरगुजा लोकसभा सीट पर कांग्रेस में कई दावेदार, जानें किन नामों की खूब हो रही चर्चा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget